ONGC विदेश को सखालिन-1 ऑयल, गैस फील्ड में 20% हिस्सदारी वापस मिली, अप्रैल 2022 में बंद हो गया था प्रोडक्शन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी कंपनी एक्सॉनमोबिल की एक रीजनल सब्सिडियरी एक्सॉन नेफटेगाज़ के कामकाज पर पिछले साल अक्टूबर में रोक लगा दी थी। यह कंपनी सखालिन -1 की परिचालक थी। उन्होंने इस प्रोजेक्ट और इसकी सभी एसेट्स व इक्विपमेंट्स को एक नए ऑपरेटर को ट्रांसफर कर दिया था

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 5:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (OVL) ने रूस के सखालिन-1 ऑयल एंड गैस फील्ड में 20 फीसदी हिस्सेदारी फिर से हासिल कर ली है।

पब्लिक सेक्टर की पेट्रोलियम कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) की विदेशी इकाई ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (OVL) ने रूस के सखालिन-1 ऑयल एंड गैस फील्ड में 20 फीसदी हिस्सेदारी फिर से हासिल कर ली है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी कंपनी एक्सॉनमोबिल की एक रीजनल सब्सिडियरी एक्सॉन नेफटेगाज़ के कामकाज पर पिछले साल अक्टूबर में रोक लगा दी थी। यह कंपनी सखालिन -1 की परिचालक थी। उन्होंने इस प्रोजेक्ट और इसकी सभी एसेट्स व इक्विपमेंट्स को एक नए ऑपरेटर को ट्रांसफर कर दिया था।

OVL ने हिस्सेदारी के लिए किया था आवेदन

प्रोजेक्ट की पूर्व शेयरधारक अन्य विदेशी कंपनियों-जापान के सोडेको कंसोर्टियम और ओएनजीसी विदेश से कहा गया कि परियोजना में अपनी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए वे रूस सरकार को आवेदन दें। एक अधिकारी ने बताया कि ओवीएल ने आवदेन दिया और उसे पहले के समान ही हिस्सेदारी वापस मिल गई है।


अप्रैल 2022 में बंद हो गया था सखालिन-1 से उत्पादन 

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की पृष्ठभूमि में रूस पर अंतरराष्ट्रीय पाबंदियां लगने और इसके जवाब में रूस के कदमों के चलते सखालिन-1 से उत्पादन अप्रैल, 2022 में बंद हो गया था। रूस ने परियोजना और इसका परिचालन रूस की तेल उत्पादक रोजनेफ्ट की क्षेत्रीय अनुषंगी को सौंप दिया था और अन्य विदेशी हिस्सेदारों को अपनी हिस्सेदारी फिर से पाने के लिए आवदेन देने को कहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।