Orios Venture Partners के मैनेजिंग पार्टनर्स अनुप जैन और राजीव सूरी का इस्तीफा, जानिए डिटेल

जैन ने कहा कि वे अपना एक नया वेंचर शुरू करने के लिए वेंचर कैपिटल (VC) फर्म से इस्तीफा दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में कई कंपनियों के टॉप लेवल अधिकारियों ने अलग-अलग वजहों के चलते इस्तीफा दिया है। दोनों एक और फंड शुरू करने की योजना बना रहे हैं लेकिन मनीकंट्रोल के सवालों पर जैन ने इसकी पुष्टि नहीं की

अपडेटेड Sep 18, 2023 पर 8:00 PM
ओरियोस वेंचर पार्टनर्स (Orios Venture Partners) के मैनेजिंग पार्टनर्स अनुप जैन और राजीव सूरी ने इस्तीफा दे दिया है।

ओरियोस वेंचर पार्टनर्स (Orios Venture Partners) के मैनेजिंग पार्टनर्स अनुप जैन और राजीव सूरी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज 18 सितंबर को LinkedIn के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे अपना एक नया वेंचर शुरू करने के लिए वेंचर कैपिटल (VC) फर्म से इस्तीफा दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में कई कंपनियों के टॉप लेवल अधिकारियों ने अलग-अलग वजहों के चलते इस्तीफा दिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों एक और फंड शुरू करने की योजना बना रहे हैं लेकिन मनीकंट्रोल के सवालों पर जैन ने इसकी पुष्टि नहीं की।

जैन ने एक लिंक्डइन पोस्ट में क्या कहा?

जैन ने एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा, "मैं जल्द ही कुछ नया और रोमांचक करने जा रहा हूं। मेरा मानना है कि भारत का सुनहरा साल शुरू हो गया है। हाल ही में संपन्न G20 समिट ने मुझे एक देश के रूप में हमारी क्षमता और दुनिया में हमारी स्थिति के बारे में एहसास दिलाया है।" उन्होंने आगे कहा, "आने वाले हफ्तों और महीनों में इस पर और अधिक जानकारी मिलेगी क्योंकि अब नई बातचीत शुरू हो रही है।"


जैन ने साल 2017 में ज्वाइन की थी कंपनी

जैन ने साल 2017 में ओरियोस वेंचर पार्टनर्स ज्वाइन किया था, उससे पहले वे एक एंजेल निवेशक थे। उन्होंने जून 2018 में ओरियोस के मैनेजिंग पार्टनर के रूप में काम संभाला और वीसी फर्म के लिए 12 शुरुआती स्टेज और चार ग्रोथ-स्टेज इन्वेस्टमेंट का नेतृत्व किया है।

पूर्व मार्केटिंग दिग्गज सूरी ने इंफोसिस और जियो सहित कई कंपनियों में बड़े पदों पर काम किया है। वे जनवरी 2019 में ओरियोस में एक मैनेजिंग पार्टनर के रूप में शामिल हुए। IIM बैंगलोर से ग्रेजुएट सूरी ओरिओस में निवेश, फंड जुटाने और इन्वेस्टर रिलेशन का नेतृत्व कर रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।