OYO ने FY24 में दर्ज किया 100 करोड़ का नेट प्रॉफिट, पहली बार मुनाफे में आई कंपनी

OYO FY24 Results: कंपनी ने लगातार आठ तिमाहियों में पॉजिटिव EBITDA और लगभग 1000 करोड़ रुपये का कैश बैलेंस दर्ज किया है। हालांकि ये प्रोविजनल नंबर्स हैं। अग्रवाल ने कहा कि ऑडिट किए गए वित्तीय आंकड़े संभवतः इन आंकड़ों के आसपास होंगे

अपडेटेड May 30, 2024 पर 2:26 PM
ऑनलाइन होटल एग्रीगेटर OYO ने पहली बार किसी वित्त वर्ष में मुनाफा दर्ज किया है।

ऑनलाइन होटल एग्रीगेटर OYO ने पहली बार किसी वित्त वर्ष में मुनाफा दर्ज किया है। FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 100 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने आज 30 मई को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने दावा किया कि कंपनी मजबूत वित्तीय स्थिति में है। कंपनी ने लगातार आठ तिमाहियों में पॉजिटिव EBITDA और लगभग 1000 करोड़ रुपये का कैश बैलेंस दर्ज किया है। हालांकि ये प्रोविजनल नंबर्स हैं। अग्रवाल ने कहा कि ऑडिट किए गए वित्तीय आंकड़े संभवतः इन आंकड़ों के आसपास होंगे।

इस बीच, OYO कथित तौर पर $3 अरब से $4 अरब के वैल्यूएशन पर फैमिली ऑफिसेज से $80-90 मिलियन तक जुटाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में हॉस्पिटैलिटी यूनिकॉर्न ने दूसरी बार अपना आईपीओ आवेदन वापस ले लिया था। सूत्रों ने बताया कि OYO ने वित्त वर्ष 2024 में 888 करोड़ रुपये ($107 मिलियन) का एडजस्टेड EBITDA दर्ज किया है, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 274 करोड़ रुपये ($33 मिलियन) था।

रितेश अग्रवाल ने आज गुरुवार को कहा, "न केवल भारत में बल्कि ओयो के अन्य प्रमुख बाजारों नॉर्डिक, दक्षिण पूर्व एशिया, अमेरिका और ब्रिटेन में भी वृद्धि की उम्मीद करते हैं।" अग्रवाल ने कहा, "एक खुश ग्राहक या होटल भागीदार मेरे चेहरे पर सबसे अधिक मुस्कान लाता है, वित्त वर्ष 2023-24 में पहली बार हम मुनाफे में आए और करीब 100 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की।"


फिच रेटिंग्स ने इस हफ्ते की शुरुआत में ओयो की मूल कंपनी ओरावेल स्टेज़ की रेटिंग को ‘बी-’ से ‘बी’ कर दिया था। वित्त वर्ष 2023-24 में ओयो ने अपने प्लेटफॉर्म पर करीब पांच हजार होटल और छह हजार मकान जोड़े। कंपनी ने वित्तीय वर्ष के लिए 99.6 करोड़ रुपये का PAT और 888 करोड़ रुपये का एडजस्टेड EBITDA दर्ज किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।