ऑनलाइन होटल एग्रीगेटर OYO ने पहली बार किसी वित्त वर्ष में मुनाफा दर्ज किया है। FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 100 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने आज 30 मई को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने दावा किया कि कंपनी मजबूत वित्तीय स्थिति में है। कंपनी ने लगातार आठ तिमाहियों में पॉजिटिव EBITDA और लगभग 1000 करोड़ रुपये का कैश बैलेंस दर्ज किया है। हालांकि ये प्रोविजनल नंबर्स हैं। अग्रवाल ने कहा कि ऑडिट किए गए वित्तीय आंकड़े संभवतः इन आंकड़ों के आसपास होंगे।
