Paytm Payments Bank अब भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट के रूप में कर सकेगा काम, RBI से मिली अंतिम मंजूरी

भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के तहत BBPOU को बिजली, फोन, डीटीएच, पानी, गैस इश्योरेंस, लोन रीपेमेंट, फास्टैग रिचार्ज, एजुकेशन फीस, क्रेडिट कार्ड बिल और नगरपालिका करों का भुगतान करने की सुविधा देने की इजाजत मिलती है

अपडेटेड Jan 16, 2023 पर 4:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पेटीएम पेमेंट बैंक को भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट (BBPOU) के रूप में काम करने के लिए RBI से अंतिम मंजूरी मिल गई है।

Paytm Payments Bank ने सोमवार को कहा कि उसे भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट (BBPOU) के रूप में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से अंतिम मंजूरी मिल गई है। भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के तहत BBPOU को बिजली, फोन, डीटीएच, पानी, गैस इश्योरेंस, लोन रीपेमेंट, फास्टैग रिचार्ज, एजुकेशन फीस, क्रेडिट कार्ड बिल और नगरपालिका करों का भुगतान करने की सुविधा देने की इजाजत मिलती है। BBPS का स्वामित्व नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के पास है। अब तक पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (PPBL) RBI से सैद्धांतिक मंजूरी के तहत इस तरह की सेवाएं दे रहा था।

कंपनी का बयान

कंपनी ने एक बयान में कहा, ”PPBL को पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम एक्ट 2007 के तहत भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट (BBPOU) के रूप में काम करने के लिए आरबीआई से अंतिम मंजूरी मिल गई है।” आरबीआई के गाइडेंस में PPBL सभी एजेंट इंस्टीट्यूशन को अपनी वेबसाइट पर डिस्प्ले करेगा।


डिजिटल सर्विसेज तक बढ़ेगा एक्सेस

पेटीएम पेमेंट बैंक के प्रवक्ता ने कहा, "हमारा विजन यूजर्स को डिजिटल सर्विसेज तक अधिक एक्सेस प्रदान करके फाइनेंशियल इनक्लुजन को बढ़ावा देना है। इस मंजूरी के साथ, हम मर्चेंट बिलर्स द्वारा डिजिटल पेमेंट को अपनाने को बढ़ावा देंगे और उन्हें सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक ट्रांजेक्शन के साथ सक्षम बनाएंगे। पेटीएम ऐप के माध्यम से यूजर्स अपने बिलों का भुगतान आसानी से कर सकते हैं और ऑटोमैटिक पेमेंट और रिमाइंडर सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।