Paytm Payments Bank ने सोमवार को कहा कि उसे भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट (BBPOU) के रूप में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से अंतिम मंजूरी मिल गई है। भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के तहत BBPOU को बिजली, फोन, डीटीएच, पानी, गैस इश्योरेंस, लोन रीपेमेंट, फास्टैग रिचार्ज, एजुकेशन फीस, क्रेडिट कार्ड बिल और नगरपालिका करों का भुगतान करने की सुविधा देने की इजाजत मिलती है। BBPS का स्वामित्व नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के पास है। अब तक पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (PPBL) RBI से सैद्धांतिक मंजूरी के तहत इस तरह की सेवाएं दे रहा था।
