PayU India के CEO अनिर्बान मुखर्जी बने कंपनी के ग्लोबल सीईओ, जानिए डिटेल

दो महीने पहले ही नीदरलैंड स्थित इन्वेस्टमेंट फर्म Prosus ने घोषणा की कि फिनटेक शाखा PayU अपने कारोबार का एक हिस्सा इजराइल की Rapyd को 61 करोड़ डॉलर में बेच रही है। PayU अगले साल किसी समय भारत में लिस्ट होने पर विचार कर रहा है

अपडेटेड Oct 03, 2023 पर 1:46 PM
पेयू इंडिया (PayU India) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अनिर्बान मुखर्जी को कंपनी का ग्लोबल CEO बनाया गया है।

फिनटेक कंपनी पेयू इंडिया (PayU India) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अनिर्बान मुखर्जी को कंपनी का ग्लोबल CEO बनाया गया है। Prosus के स्वामित्व वाली कंपनी ने आज 3 अक्टूबर को एक बड़े मैनेजमेंट फेरबदल में यह फैसला लिया। PayU ने एक बयान में कहा, "अपनी नई जिम्मेदारी में अनिर्बान Prosus की लीडरशिप टीम में शामिल होंगे। वे सीधे Prosus और Naspers के अंतरिम CEO एर्विन तू को रिपोर्ट करेंगे। वे PayU के ओवरऑल बिजनेस ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार होंगे।"

PayU ने Rapyd को बेचा बिजनेस का एक हिस्सा

बता दें कि दो महीने पहले ही नीदरलैंड स्थित इन्वेस्टमेंट फर्म Prosus ने घोषणा की कि फिनटेक शाखा पेयू अपने कारोबार का एक हिस्सा इजराइल की Rapyd को 61 करोड़ डॉलर में बेच रही है। PayU ने अपने ग्लोबल पेमेंट ऑर्गेनाइजेशन (GPO) को बेचने की घोषणा की, जो लैटिन अमेरिका, सेंट्रल और ईस्टर्न यूरोप और अफ्रीका के 30 से अधिक देशों में ग्लोबल मर्चेंट के लिए ई-कॉमर्स पेमेंट सॉल्यूशन प्रदान करता है।


बयान में कहा गया है कि लॉरेंट ले मोल, जो कि मुखर्जी की नियुक्ति से पहले ग्लोबल सीईओ थे, रोजमर्रा के कारोबार के ऑपरेशनल मैनेजमेंट से हट जाएंगे, लेकिन एडवाइजरी कैपिसिटी में Prosus और PayU के साथ बने रहेंगे। यह कदम फिनटेक दिग्गज के इंडिया-सेंट्रिक एप्रोच का हिस्सा है।

CEO एर्विन तू का बयान

Prosus और Naspers के अंतरिम CEO एर्विन तू ने कहा, "PayU के लिए इंडिया-सेंट्रिक स्ट्रेटेजी में बदलाव के हिस्से के रूप में अब अनिर्बान के लिए PayU बिजनेस चलाने का सही समय है। इनोवेशन और प्रोग्रेसिव रेगुलेशन भारत में डिजिटल पेमेंट इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव ला रहे हैं। हम PayU के ग्रोथ के अगले फेज का सपोर्ट करने के लिए कई अवसर देखते हैं।" सूत्रों ने कहा कि PayU अगले साल किसी समय भारत में लिस्ट होने पर विचार कर रहा है। फिनटेक फर्म 6-6.5 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर विचार कर रही है। PayU ने नवंबर 2022 में नायका के पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अरविंद अग्रवाल को अपना CFO नियुक्त किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।