True North ने कर्ज देने के कारोबार में की एंट्री, जुटाए 1000 करोड़ रुपये

कंपनी ने कहा कि वह प्राइवेट क्रेडिट बिजनेस ‘ट्रू नॉर्थ प्राइवेट क्रेडिट’ को बीते दो दशकों में तैयार अपनी क्षमताओं के आधार पर खड़ा करेगी। इसके तहत सुव्यवस्थित और लाभ की स्थिति में चल रहे एंटरप्राइजेज को कैपिटल सॉल्यूशन मुहैया कराए जाएंगे। यह अपने निवेशकों को बेहतर, रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न प्रदान करेगा

अपडेटेड Nov 27, 2023 पर 7:10 PM
ट्रू नॉर्थ (True North) निजी कंपनियों को कर्ज देने के कारोबार में उतरने जा रही है।

घरेलू प्राइवेट इक्विटी फंड ट्रू नॉर्थ (True North) निजी कंपनियों को कर्ज देने के कारोबार में उतरने जा रही है। कंपनी ने आज सोमवार को इसकी घोषणा की। कंपनी ने कहा कि वह इसके लिए इस साल के अंत तक जरूरी फंड जुटा लेगी। ट्रू नॉर्थ ने एक बयान में कहा कि उसने 2022 में एक फंड स्थापित किया है और पहले ही 1000 करोड़ रुपये से अधिक जुटा चुकी है। उसने इस फंड के इस साल के अंत तक पूरा हो जाने की मंशा जताई।

कंपनी ने बताया प्लान

कंपनी ने कहा कि वह प्राइवेट क्रेडिट बिजनेस ‘ट्रू नॉर्थ प्राइवेट क्रेडिट’ को बीते दो दशकों में तैयार अपनी क्षमताओं के आधार पर खड़ा करेगी। इसके तहत सुव्यवस्थित और लाभ की स्थिति में चल रहे एंटरप्राइजेज को कैपिटल सॉल्यूशन मुहैया कराए जाएंगे। यह अपने निवेशकों को बेहतर, रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न प्रदान करेगा।


बयान में कहा गया है कि एक फेवरेबल रिस्क-रिवॉर्ड समीकरण और एक अच्छा रेगुलेटरी फ्रेमवर्क प्राइवेट क्रेडिट को एक मजबूत बिजनेस बनाता है। कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर कपिल सिंघल ने बयान में कहा कि घरेलू संस्थानों, पारिवारिक कार्यालयों, अधिक हैसियत वाले व्यक्तियों और संपत्ति भागीदारों का इस फंड को समर्थन मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।