Get App

PhonePe Pincode app : फोनपे का नया पिनकोड ऐप कैसे करता है काम? जानिए कितनी देर में घर पहुंचेगा आपका सामान

यह ऐप सरकार के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म (ONDC) पर बेस्ड है। आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को फिलहाल केवल बेंगलुरु के कस्टमर्स के लिए लाइव किया गया है। इसका इस्तेमाल धीरे-धीरे इसे देश के अन्य इलाकों में भी किया जा सकेगा

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 14, 2023 पर 3:09 PM
PhonePe Pincode app : फोनपे का नया पिनकोड ऐप कैसे करता है काम? जानिए कितनी देर में घर पहुंचेगा आपका सामान
मार्केट साइज के हिसाब से देश के सबसे बड़े UPI ऐप PhonePe ने हाल ही में नया कंज्यूमर ऐप पिनकोड (Pincode) लॉन्च किया है।

PhonePe Pincode app : मार्केट साइज के हिसाब से देश के सबसे बड़े UPI ऐप PhonePe ने हाल ही में नया कंज्यूमर ऐप पिनकोड (Pincode) लॉन्च किया है। यह ऐप सरकार के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म (ONDC) पर बेस्ड है। आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को फिलहाल केवल बेंगलुरु के कस्टमर्स के लिए लाइव किया गया है। इसका इस्तेमाल धीरे-धीरे देश के अन्य इलाकों में भी किया जा सकेगा। बता दें कि ONDC भारत सरकार की पहल है जिसका मकसद छोटे खुदरा विक्रेताओं की मदद करना और बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रभुत्व को कम करना है।

पिनकोड के लिए अलग ऐप क्यों बनाया गया?

पिनकोड को मौजूदा फोनपे ऐप में टैब के बजाए अलग ऐप के रूप में क्यों विकसित किया गया? इस सवाल का जवाब देते हुए CEO समीर निगम ने कहा कि इसके लिए एक अलग ऐप की जरूरत थी क्योंकि इसमें अलग तरह के प्रोडक्ट्स होंगे। पेमेंट के मामले में हम चाहते हैं कि ग्राहकों को इसमें कम से कम समय लगे। लेकिन शॉपिंग में ऐसा नहीं होता।

इसके अलावा, ऑर्डर वॉल्यूम भी एक चिंता का विषय है। निगम के अनुसार, PhonePe की मौजूदा संरचना एक मल्टी-कैटेगरी शॉपिंग ऐप को सपोर्ट करने में सक्षम नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें