कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल (Piyush Goyal) का कहना है कि भारत में निवेश करने का इरादा रखने वाले विदेशी निवेशकों की मदद के लिए आने वाले महीनों में कई देशों में ऑफिस खोलने की योजना है। गोयल ने आज रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने देश में निवेश को बढ़ावा देने वाली नेशनल एजेंसी – ‘इन्वेस्ट इंडिया’ के ऐसे पहले ऑफिस का उद्घाटन सिंगापुर में किया। यह ऑफिस निवेश करने की इच्छुक यहां की कंपनियों के लिए एक डेडिकेटेड संपर्क बिंदु के रूप में काम करेगा।
