Get App

Plastic Export : अगस्त में प्लास्टिक निर्यात 6.9% घटा, 34.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा

Plexconcil के आंकड़ों के अनुसार बुने हुए बोरे, बुने हुए कपड़े, तिरपाल, प्लास्टिक फिल्म व चादर, प्लास्टिक पाइप आदि कई प्रोडक्ट्स और वस्तुओं के निर्यात में गिरावट आई। बॉडी ने कहा कि भारत दुनिया में पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट रेज़िन के टॉप पांच निर्यातकों में से एक है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 08, 2023 पर 9:59 PM
Plastic Export : अगस्त में प्लास्टिक निर्यात 6.9% घटा, 34.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा
अगस्त में भारत का प्लास्टिक निर्यात सालाना आधार पर 6.9 फीसदी घटकर 34.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

Plastic Export : कठिन वैश्विक आर्थिक हालात के कारण अगस्त में भारत का प्लास्टिक निर्यात सालाना आधार पर 6.9 फीसदी घटकर 34.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। प्लास्टिक एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (Plexconcil) के अनुसार अगस्त 2022 में कुल प्लास्टिक निर्यात 37 अरब डॉलर था। आंकड़ों के अनुसार कई प्रोडक्ट कैटेगरी में मिक्स्ड प्रदर्शन रहा, जैसे फ्लोरिंग, लेदर, लैमिनेट, मेडिकल प्लास्टिक, कंज्यूमर और घरेलू उत्पाद, फिशनेट और मोनोफिलामेंट, राइटिंग इंस्ट्रूमेंट और स्टेशनरी तथा मानव बाल और संबंधित प्रोडक्ट्स के निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई।

इन प्रोडक्ट्स का घटा निर्यात

Plexconcil के आंकड़ों के अनुसार बुने हुए बोरे, बुने हुए कपड़े, तिरपाल, प्लास्टिक फिल्म व चादर, प्लास्टिक पाइप आदि कई प्रोडक्ट्स और वस्तुओं के निर्यात में गिरावट आई। बॉडी ने कहा कि भारत दुनिया में पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट रेज़िन के टॉप पांच निर्यातकों में से एक है।

Plexconcil के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने क्या कहा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें