Power Grid बॉन्ड के जरिये जुटाएगी 2250 करोड़ रुपये, जानिए डिटेल

बॉन्ड के जरिये जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी की कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। इसके अलावा अगले 10 साल में चार ऑपरेशनल एसपीवी (special purpose vehicles) की नकदी जरूरतों के लिए भी इस राशि का इस्तेमाल किया जाएगा

अपडेटेड Sep 25, 2023 पर 5:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पब्लिक सेक्टर की बिजली कंपनी पावरग्रिड कॉरपोरेशन बॉन्ड जारी कर 2250 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की तैयारी में है।

Power Grid Corp : पब्लिक सेक्टर की बिजली कंपनी पावरग्रिड कॉरपोरेशन बॉन्ड जारी कर 2250 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की तैयारी में है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग के लिए फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। पावरग्रिड कॉरपोरेशन ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि बॉन्ड पर गठित डायरेक्टर्स की कमेटी ने 25 सितंबर को हुई बैठक में यह फैसला लिया। दूसरी किस्त में वित्त वर्ष 2023-24 में 2,250 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

बॉन्ड के जरिये जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी की कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। इसके अलावा अगले 10 साल में चार ऑपरेशनल एसपीवी (special purpose vehicles) की नकदी जरूरतों के लिए भी इस राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। चार ऑपरेशनल एसपीवी में पावरग्रिड भुज ट्रांसमिशन लिमिटेड (PBTL), पावरग्रिड खेतड़ी ट्रांसमिशन सिस्टम लिमिटेड (PKTSL), पावरग्रिड मेदिनीपुर जीरात ट्रांसमिशन सिस्टम लिमिटेड (PMJTL) और पावरग्रिड वाराणसी ट्रांसमिशन सिस्टम लिमिटेड (PMJTL) शामिल हैं।


पावरग्रिड बॉन्ड- 74वां इश्यू 2023-24 का बेस इश्यू साइज 500 करोड़ रुपये का है और 1750 करोड़ रुपये का अलग से ग्रीन शू विकल्प रखा गया है। इस बॉन्ड को 10 समान किस्तों में भुनाया जा सकता है और इस पर सालाना आधार पर ब्याज दिया जाएगा। पावरग्रिड के शेयरों में आज 25 सितंबर को 0.15 फीसदी की मामूली तेजी देखी गई है और यह स्टॉक 199.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।