पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 2434 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड की जानकारी दी है। बैंक ने इस बारे में 26 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया। बैंक ने कहा है कि उसने इस फ्रॉड के बारे में आरबीआई को सूचित कर दिया है। दो कंपनियों ने पीएनबी से लोन लिया था। उन्होंने बैंक को ये पैसे नहीं चुकाए।
