रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज (Rategain Travel Tech) ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) से 600 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने आज 20 नवंबर को यह जानकारी दी। कंपनी ने यह फंड 643 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 93.31 लाख शेयर आवंटित करके हासिल किए हैं। कंपनी ने कहा कि उसने इश्यू के लिए तय फ्लोर प्राइस से 4.97 फीसदी डिस्काउंट पर शेयर आवंटित किए।
कंपनी में निवेश करने वालों में पाइनब्रिज ग्लोबल फंड्स, ट्रू कैपिटल, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, फाउंडर्स कलेक्टिव फंड, सुंदरम एमएफ, बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस, सोसाइटी जेनरल - ओडीआई और मॉर्गन स्टेनली एशिया प्रमुख रहे।
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) 15 नवंबर 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और 20 नवंबर 2023 को बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी के शेयर दिन के अंत में 717.85 रुपये पर बंद हुए। इसका मतलब है कि क्यूआईपी के दौरान शेयर खरीदने वाले क्यूआईबी कुछ ही दिनों में 12 फीसदी की बढ़त पर हैं।