Get App

RCAP अधिग्रहण के लिए फंड जुटाने को लेकर IIHL पर खड़े हुए सवाल, जानिए डिटेल

IIHL ने RCAP को हासिल करने के लिए सफल बोली लगाई है और अब इस संबंध में फंड के सोर्स और बिजनेस प्लान को लेकर ये सवाल उठाए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि IIHL को लिखे एक पत्र में एडमिनिस्ट्रेटर ने उससे फंड के सोर्स और बिजनेस प्लान के साथ एक नया आवेदन जमा करने को कहा है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 15, 2023 पर 9:01 PM
RCAP अधिग्रहण के लिए फंड जुटाने को लेकर IIHL पर खड़े हुए सवाल, जानिए डिटेल
RCAP के एडमिनिस्ट्रेटर ने हिंदुजा ग्रुप की कंपनी IIHL को पत्र लिखकर कुछ गंभीर सवाल उठाए हैं।

कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (RCAP) के एडमिनिस्ट्रेटर ने हिंदुजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) को पत्र लिखकर कुछ गंभीर सवाल उठाए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। IIHL ने RCAP को हासिल करने के लिए सफल बोली लगाई है और अब इस संबंध में फंड के सोर्स और बिजनेस प्लान को लेकर ये सवाल उठाए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि IIHL को लिखे एक पत्र में एडमिनिस्ट्रेटर ने उससे फंड के सोर्स और बिजनेस प्लान के साथ एक नया आवेदन जमा करने को कहा है।

सूत्रों ने कहा कि इससे पहले इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (RGIC) और रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस (RNLIC) के शेयरों पर गिरवी रखकर आरकैप के अधिग्रहण के लिए धन जुटाने के IIHL के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, जिसके बाद RBI द्वारा नियुक्त एडमिनिस्ट्रेटर की ओर से यह पत्र भेजा गया। RGIC और RNLIC कर्ज में डूबी वित्तीय सेवा फर्म की सहायक कंपनियां हैं।

एडमिनिस्ट्रेटर ने IIHL को लिखा है कि नौ अक्टूबर को IRDAI के साथ उसकी बैठक में इंश्योरेंस रेगुलेटर ने संकेत दिया कि अगर अधिग्रहण के लिए फंड किसी बीमा कंपनी के शेयरों को गिरवी रखकर जुटाया जाता है, तो वह नियंत्रण में बदलाव के लिए किसी भी आवेदन पर अनुकूल विचार नहीं करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें