Mahindra & Mahindra Financial Services: महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेस (MMFSL) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से बड़ी राहत मिली है। RBI ने थर्ड पार्टी एजेंट्स के माध्यम से लोन की रिकवरी को लेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेस पर लगाए गए बैन को हटा लिया है। कंपनी ने आज 4 जनवरी को यह जानकारी दी। MMFSL ने कहा कि कंपनी ने RBI को यह भरोसा दिलाया है कि वह रिकवरी प्रैक्टिसेज और आउटसोर्सिंग अरेंजमेंट्स को बेहतर करेगी। कंपनी के इस आश्वासन के बाद आरबीआई ने राहत देने का निर्णय लिया। M&M फाइनेंशियल ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी थर्ड पार्टी एजेंटों को ऑनबोर्ड करने की प्रक्रिया को कड़ा करने और अपने बोर्ड द्वारा अप्रुव्ड एक्शन प्लान के अनुसार जवाबदेही फ्रेमवर्क को मजबूत करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
