SBI Life के शेयरधारकों ने MD & CEO के रूप में अमित झिंगरन की नियुक्ति को दी मंजूरी, जानिए डिटेल

SBI Life ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि आधे से अधिक वोट एमडी और सीईओ के रूप में अमित झिंगरन के पक्ष में पड़े। कंपनी ने आगे कहा कि रिमोट ई-वोटिंग प्रक्रिया मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023 को सुबह 09:00 बजे शुरू हुई और बुधवार, 29 नवंबर 2023 को शाम 05:00 बजे समाप्त हुई

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 10:03 PM
SBI Life के शेयरधारकों ने आज 29 नवंबर को मैनेजिंग डायरेक्टर (MD & CEO) के रूप में अमित झिंगरन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पब्लिक सेक्टर की बीमा कंपनी SBI Life के शेयरधारकों ने आज 29 नवंबर को मैनेजिंग डायरेक्टर (MD & CEO) के रूप में अमित झिंगरन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। एसबीआई लाइफ ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। एसबीआई लाइफ ने आगे कहा, “यह प्रस्ताव रिमोट ई-वोटिंग के लिए स्पेसिफाइड लास्ट डेट 29 नवंबर 2023 को पारित माना जाता है।" इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 0.17 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह स्टॉक 1410 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

    आधे से अधिक वोट अमित झिंगरन को मिले

    एसबीआई लाइफ ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि आधे से अधिक वोट एमडी और सीईओ के रूप में अमित झिंगरन के पक्ष में पड़े। कंपनी ने आगे कहा कि रिमोट ई-वोटिंग प्रक्रिया मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023 को सुबह 09:00 बजे शुरू हुई और बुधवार, 29 नवंबर 2023 को शाम 05:00 बजे समाप्त हुई। इसके बाद स्क्रूटनाइजर ने पोस्टल बैलेट के परिणामों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।


    कंपनी के बारे में

    एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस अक्टूबर 2000 में इनकॉर्पोरेट हुई है। वहीं, मार्च 2001 में इसे इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) के साथ रजिस्टर किया गया। एसबीआई लाइफ प्रोटेक्शन, पेंशन, सेविंग और हेल्थ सॉल्यूशन के माध्यम से इंडिविजुअल के साथ-साथ ग्रुप कस्टमर्स को भी सर्विस प्रदान करता है।

    एसबीआई लाइफ के पास 1,011 ऑफिस, 23,998 कर्मचारी और लगभग 236,978 एजेंटों, 73 कॉर्पोरेट एजेंटों और 14 बैंकएश्योरेंस पार्टनर्स का एक इंडिविजुअल एजेंट नेटवर्क है। इसमें 41,000 से अधिक पार्टनर ब्रांच, 148 ब्रोकर और अन्य इंश्योरेंस मार्केटिंग फर्म हैं। यह जानकारी कंपनी की वेबसाइट में दी गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।