Get App

Shapoorji Pallonji अक्टूबर के अंत तक बॉन्डहोल्डर्स को कर सकता है ब्याज का भुगतान, Afcons IPO अगले हफ्ते खुलने की उम्मीद

Shapoorji Pallonji ग्रुप ने सितंबर में बॉन्डहोल्डर्स से ब्याज भुगतान को तीन महीने के लिए 31 दिसंबर तक टालने की मंजूरी हासिल की थी। यह ब्याज 14300 करोड़ रुपये के NCD पर बकाया है, जिसकी बिक्री पिछले साल 31 दिसंबर को की गई थी। ब्याज की रकम का भुगतान 30 सितंबर को किया जाना था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2024 पर 6:50 PM
Shapoorji Pallonji अक्टूबर के अंत तक बॉन्डहोल्डर्स को कर सकता है ब्याज का भुगतान, Afcons IPO अगले हफ्ते खुलने की उम्मीद
शापूरजी पालोनजी (SP) ग्रुप अक्टूबर के अंत तक अपने बॉन्डहोल्डर्स को 1800 करोड़ रुपये के ब्याज का भुगतान कर सकता है।

शापूरजी पालोनजी (SP) ग्रुप अक्टूबर के अंत तक अपने बॉन्डहोल्डर्स को 1800 करोड़ रुपये के ब्याज का भुगतान कर सकता है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोपालपुर पोर्ट में हिस्सेदारी की बिक्री पूरी होने और अगले हफ्ते एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के IPO के लॉन्च होने के बाद यह कदम उठाया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का आईपीओ आने वाले हफ्ते के मध्य में सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी को इस आईपीओ पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

Afcons IPO के बाद 30 अक्टूबर को किया जा सकता है ब्याज का भुगतान

एक सूत्र ने कहा, "अदाणी को गोपालपुर पोर्ट की बिक्री पूरी हो गई है और अगले हफ्ते एफकॉन्स आईपीओ लॉन्च होने वाला है। आईपीओ की पूरी प्रक्रिया महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी। SP ग्रुप 30 अक्टूबर को NCD पर ब्याज का भुगतान करने की योजना बना रहा है, बशर्ते एफकॉन्स आईपीओ के बंद होने में कोई मामूली देरी न हो।" SP ग्रुप और एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर ने इस रिपोर्ट के पब्लिश होने के समय तक मनीकंट्रोल के सवालों का जवाब नहीं दिया है।

ग्रुप ने सितंबर में बॉन्डहोल्डर्स से ब्याज भुगतान को तीन महीने के लिए 31 दिसंबर तक टालने की मंजूरी हासिल की थी। यह ब्याज 14300 करोड़ रुपये के NCD पर बकाया है, जिसकी बिक्री पिछले साल 31 दिसंबर को की गई थी। ब्याज की रकम का भुगतान 30 सितंबर को किया जाना था। भुगतान की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध इसलिए जरूरी हो गया था, क्योंकि ग्रुप की कुछ संपत्तियों की बिक्री मसलन गोपालपुर पोर्ट की बिक्री और ग्रुप कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चरिंग के IPO में अनुमान से ज्यादा समय लग रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें