NBFC कंपनी श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) ने अगले छह महीनों में विदेशों से एक अरब डॉलर (लगभग 8300 करोड़ रुपये) जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपना कारोबार बढ़ाने के लिए करेगी। श्रीराम फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर वाई एस चक्रवर्ती ने कहा, “हम अगले कुछ हफ्ते में संभवतः अक्टूबर तक 30 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बना रहे हैं। शेष 50-70 करोड़ डॉलर मौजूदा वित्त वर्ष की शेष अवधि में जुटाए जाएंगे।”
