Fintech Sector : स्मॉल इंडस्ट्रीज डेलवपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने डिजिटल लेंडर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (DLAI) के साथ एक समझौता किया है। SIDBI ने आज शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि उसने देश के फिनटेक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए यह करार किया है। SIDBI और DLAI ने इसके लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
क्या है इस पार्टनरशिप का मकसद
एक बयान के अनुसार इस एमओयू का मकसद बैंकों और लेंडिंग सर्विसेज प्रोवाइडर्स (LSP) के बीच गठजोड़ को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, लेडिंग पार्टनरशिप को अपनाने में तेजी लाने के लिए स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल डेवलप करने के लिए सिडबी के साथ सहयोग किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि सिडबी ऐसे योग्य NBFC को रिसोर्स भी मुहैया कराएगा, जो DLAI के सदस्य हैं।
सिडबी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर शिवसुब्रमण्यम रमन ने कहा कि उन्हें डिजिटल लेंडिंग में तेजी लाने के लिए स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल, कस्टमर प्रोटेक्शन, शिकायत निवारण जैसे अन्य अहम पहलुओं पर इंडस्ट्री के साथ काम करने में खुश हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अपनी बिजनेस स्ट्रेटेजी के एक हिस्से के रूप में सिडबी सीधे माइक्रो एंटरप्राइजेज तक पहुंचने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी और पार्टनशिप का इस्तेमाल कर रहा है और DLAI सदस्यों के माध्यम से अपने क्रेडिट प्रोडक्ट्स की पेशकश करेगा। यह पार्टनरशिप MSME सेक्टर के फाइनेंसिंग में उनकी भूमिका को बढ़ाने के लिए भारत की फिनटेक जर्नी में एक अहम कदम का प्रतीक है।