जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉरपोरेशन ( SoftBank Group Corp) की विजन फंड (Vision Fund) इनवेस्टमेंट इकाई को 1 अरब डॉलर से भी ज्यादा का मुनाफा हुआ है। पिछली छह तिमाहियों में पहली बार इस फंड को मुनाफा हुआ है। हाई ग्रोथ टेक्नोलॉजी कंपनियों की वैल्यूएशंस में बढ़ोतरी की वजह से विजन फंड को यह प्रॉफिट हुआ। ब्याज दरों में बढ़ोतरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते असर के बीच हाई ग्रोथ टेक्नोलॉजी कंपनियां विजन फंड की पहली पसंद हैं।
