कॉफी के लिए मशहूर स्टारबक्स (Starbucks) ने ब्रायन निकोल (Brian Niccol) को कंपनी का चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। कंपनी ने आज 13 अगस्त को यह जानकारी दी। ब्रायन निकोल 9 सितंबर 2024 को स्टारबक्स ज्वाइन करेंगे, तब तक चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर राहेल रग्गेरी (Rachel Ruggeri) अंतरिम CEO होंगी। इसके अलावा मेलोडी हॉब्सन स्टारबक्स बोर्ड की लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनेंगी। लक्ष्मण नरसिम्हन CEO और डायरेक्टर के पद से तत्काल प्रभाव से हट रहे हैं। निकोल वर्तमान में Chipotle के चेयरमैन और CEO के रूप में कार्यरत हैं।
Brian Niccol का कैसा रहा है कैरियर
स्टारबक्स के मुताबिक 2018 में CEO बनने के बाद से निकोल ने Chipotle को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने फोकस लोगों और कल्चर, ब्रांड, मेनू इनोवेशन, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर है, जिसने इंडस्ट्री में नए स्टैंडर्ड स्थापित किए हैं और ग्रोथ और वैल्यू क्रिएशन को बढ़ावा दिया है। उनकी लीडरशिप के दौरान कंपनी का रेवेन्यू लगभग डबल हो गया है, प्रॉफिट लगभग सात गुना बढ़ गया है, और शेयर की कीमत में लगभग 800 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
Brian Niccol की नियुक्ति पर कंपनी का बयान
हॉब्सन ने कहा, "हम ब्रायन का स्टारबक्स में स्वागत करते हुए बेहत खुश हैं। उनका शानदार करियर अपने आप में बहुत कुछ कहता है। ब्रायन एक कल्चर कैरियर हैं, जो अपने साथ बहुत अनुभव और इनोवेशन तथा ग्रोथ को आगे बढ़ाने का ट्रैक रिकॉर्ड लेकर आए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमारा बोर्ड मानता है कि वह हमारी कंपनी, हमारे लोगों और दुनिया भर में हम जिन लोगों की सेवा करते हैं, उनके लिए एक ट्रांसफॉर्मेटिव लीडर होंगे।"
Brian Niccol ने क्या कहा?
निकोल ने अपनी नियुक्ति पर कहा, "मैं स्टारबक्स में शामिल होकर एक्साइटेड हूं और सैकड़ों हजारों समर्पित पार्टनर्स के साथ इस अविश्वसनीय कंपनी को आगे बढ़ाने में मदद करने के अवसर के लिए आभारी हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने लंबे समय से स्टारबक्स के आइकॉनिक ब्रांड, यूनिक कल्चर और दुनिया भर में मानवीय संबंधों को बढ़ाने के कमिटमेंट की तारीफ की है। इस जर्नी पर निकलते हुए मैं अपने मिशन और मूल्यों के प्रति सच्चे रहते हुए, अपने ग्राहकों और पार्टनर्स के लिए ग्रोथ को गति देने और स्टारबक्स के अनुभव को और बेहतर बनाने की जबरदस्त क्षमता से उत्साहित हूं।”