कॉफी के लिए मशहूर स्टारबक्स (Starbucks) ने ब्रायन निकोल (Brian Niccol) को कंपनी का चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। कंपनी ने आज 13 अगस्त को यह जानकारी दी। ब्रायन निकोल 9 सितंबर 2024 को स्टारबक्स ज्वाइन करेंगे, तब तक चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर राहेल रग्गेरी (Rachel Ruggeri) अंतरिम CEO होंगी। इसके अलावा मेलोडी हॉब्सन स्टारबक्स बोर्ड की लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनेंगी। लक्ष्मण नरसिम्हन CEO और डायरेक्टर के पद से तत्काल प्रभाव से हट रहे हैं। निकोल वर्तमान में Chipotle के चेयरमैन और CEO के रूप में कार्यरत हैं।
