A new Provision of Angel Tax: सरकार ने 31 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। इसमें उन स्टार्टअप्स (Startups) की 'घर वापसी' की बात कही गई, जो इंडियो छोड़कर विदेश शिफ्ट हो गए हैं। इसमें ऐसी कंपनियों को दोबारा इंडिया शिफ्ट होने के लिए कैपिटल फ्लो (Capital Flow) के नियमों और टैक्स सिस्टम (Tax System) में कई तरह के बदलावों की सलाह दी गई। स्टार्टअप्स और इनवेस्टर्स इसे बड़े बदलाव की पहली कड़ी के रूप में देख रहे थे। वे लंबे समय से प्राइवेट फर्मों में निवेश से होने वाले रिटर्न पर उसी रेट से टैक्स लगाने की मांग कर रहे थे, जो लिस्टेड कंपनियों में निवेश के रिटर्न पर लागू है। वे एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शंस के टैक्स के नियमों को आसान बनाने की भी मांग कर रहे थे।
