Get App

स्टार्टअप के जॉब ऑफर पर महिला इंजीनियर ने कहा- तुमने जितने पैसे प्री-सीड राउंड में जुटाए हैं उससे ज्यादा मेरी सैलरी है

यह ऑफर वॉलनट के सीईओ रौशन पटेल ने एक महिला सॉफ्टेवयर इंजीनियर को दिया था। पटेल ने इस मामले के बारे में अब सोशल मीडिया पर बताया है। वॉलनट हेल्थकेयर से जुड़ा एक स्टार्टअप है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2023 पर 5:33 PM
स्टार्टअप के जॉब ऑफर पर महिला इंजीनियर ने कहा- तुमने जितने पैसे प्री-सीड राउंड में जुटाए हैं उससे ज्यादा मेरी सैलरी है
पटेल का यह ट्वीट वायरल हो गया है। इसे 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Walnut के सीईओ रोशन पटेल ने एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जॉब का ऑफर दिया था। इस ऑफर को जानने के बाद महिला ने बहुत ईमानदारी से जवाब दिया था। उसे पटेल आज भी भूल नहीं पाए हैं। वॉलनट एक हेल्थकेयर स्टार्टअप है। पटेल ने इसके बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। दरअसल, उन्होंने एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपनी कंपनी में काम करने का ऑफर दिया था। इस पर महिला के जवाव ने पटेल को हैरान कर दिया था। दो साल पहले की इस घटना को वह आज भी भूल नहीं पाए हैं।

दो साल पहले का मामला

यह मामला सितंबर 2021 का है। तब वॉलनट ने प्री-सीड राउंड में फंड जुटाया था। पटेल अपनी टीम का विस्तार कर रहे थे। उन्हें अपने स्टार्टअप्स के लिए योग्य लोगों की तलाश थी। इस दौरान उन्होंने एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जॉब का ऑफर दिया। उन्होंने लिखा, "मेरा एक स्टार्टअप है, जो हेल्थकेयर को एफोर्डेबल बनाने की कोशिश कर रहा है। हमने हाल ही में प्री-सीड राउंड फंड जुटाया है। हम टैलेंटेड इंजीनियर्स को हायर करना चाहते हैं। क्या हम बातचीत कर सकते हैं?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें