Get App

Akasa Airline: टेक-ऑफ के लिए तैयार है नई एयरलाइन, 72 विमानों के लिए बोइंग के साथ हुई डील

Boeing के एक बयान में कहा कि पहली डिलीवरी अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2021 पर 6:46 PM
Akasa Airline: टेक-ऑफ के लिए तैयार है नई एयरलाइन, 72 विमानों के लिए बोइंग के साथ हुई डील
बोइंग एयरक्राफ्ट (FILE)

भारतीय स्टार्टअप एयरलाइन, अकासा (Akasa), जिसमें अरबपति इन्वेस्टर राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का निवेश है, उसने आखिरकार बोइंग को 72 '737 Max' विमानों का ऑर्डर दिया है। Boeing के एक बयान के अनुसार, एयरलाइन को अपना एयर ऑपरेटिंग परमिट हासिल करने और शेड्यूल कमर्शियल सर्विस शुरू करने के लिए पहली डिलीवरी अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

यह एयरलाइन के लिए एक बड़ा कदम है और बोइंग के लिए भी एक बड़ी छलांग है, जो भारतीय नैरो बॉडी एयरक्राफ्ट मार्केट में पैर जमाने की कोशिश कर रही है।

Akasa एयर और बोइंग के संयुक्त बयान में उल्लेख किया गया है, "अकासा एयर के ऑर्डर में 737 मैक्स फैमली के दो वेरिएंट शामिल हैं, जिसमें 737-8 और उच्च क्षमता वाला 737-8-200 शामिल है।"

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिछले महीने भारत में Akasa Air के ऑपरेशंस के लिए NOC दिया था। झुनझुनवाला के पास नई एयरलाइन में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी होने की उम्मीद है और वे इस वेंचर में $35 मिलियन का निवेश करने पर विचार कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें