Get App

Ashneer Grover ने इस्तीफे के बाद रजनीश कुमार पर बोला हमला, मीडिया लीक में शामिल होने का लगाया आरोप

अशनीर ग्रोवर ने SBI के पूर्व चेयरमैन और BharatPe बोर्ड के अध्यक्ष रजनीश कुमार पर उनके खिलाफ चल रही जांच से जुड़ी जानकारियां मीडिया में लीक करने को लेकर निशाना साधा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2022 पर 5:20 PM
Ashneer Grover ने इस्तीफे के बाद रजनीश कुमार पर बोला हमला, मीडिया लीक में शामिल होने का लगाया आरोप
अशनीर ग्रोवर और रजनीश कुमार

विवादों में घिरे उद्यमी और भारतपे (Bhartpe) के को-फाउंडर्स अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने कंपनी से इस्तीफा देने के बाद एसबीआई के पूर्व चेयरमैन और भारतपे बोर्ड के अध्यक्ष रजनीश कुमार (Rajnish Kumar) पर जमकर निशाना साधा है। अशनीर ग्रोवर ने कहा कि रजनीश कुमार ने एक चेयरमैन के तौर पर कोई गोपयनीयता बरकरार नहीं रखी और वह मीडिया में जानकारी लीक करने में शामिल थे। अशनीर ग्रोवर ने हमारे सहयोगी न्यूज चैनल CNBC-TV18 को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं।

अशनीर ग्रोवर ने कहा, "ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े डॉक्यूमेंट का एक-एक कागज मीडिया में लीक किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में कोई गोपनीयता नहीं रखी गई।"

अशनीर ग्रोवर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि रजनीश कुमार एक सक्षम व्यक्ति हैं, जिन्होंने Bhartpe से सैकड़ों गुना बड़ी कंपनी SBI को संभाला है और वहां कभी कोई मीडिया में लीक नहीं सामने आया है।

उन्होंने कहा, "दो चीजें हैं। या तो आप असमर्थ इंसान हैं, जो रजनीश कुमार बिल्लुक नहीं है, या फिर आप मीडिया लीक में शामिल है। रजनीश कुमार ने SBI में 10 लाख से अधिक कर्मचारियों को संभाला होगा, लेकिन हमने वहां कभी चीजों के खराब होने के बारे में नहीं सुना।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें