Shark Tank शो के बाद 40 गुनी बढ़ी सेल, Ashneer Grover ने बताई इस शख्स की ‘सफलता की कहानी’

रवि काबरा अपनी पत्नी अनुजा काबरा के साथ शार्क टैंक इंडिया में आए थे और वह 5 फीसदी इक्विटी के लिए 45 लाख रुपए मांग रहे थे। हालांकि कपल को 15 फीसदी इक्विटी के बदले में 1 करोड़ रुपए मिले

अपडेटेड May 16, 2022 पर 8:40 AM
Story continues below Advertisement
भारतपे (BharatPe) के कोफाउंडर और शार्क टैंक जज अशनीर ग्रोवर ने शार्क टैंक सीजन 1 (Shar Tank season 1) के प्रतिभागी रवि काबरा (Ravi Kabra) के साथ एक फोटो शेयर की है

Shark Tank Ashneer Grover : भारतपे (BharatPe) के कोफाउंडर और शार्क टैंक जज अशनीर ग्रोवर ने शार्क टैंक सीजन 1 (Shar Tank season 1) के प्रतिभागी रवि काबरा (Ravi Kabra) के साथ एक फोटो शेयर की है। काबरा को इस शो के दौरान अपने ब्रांड स्किपी पॉप (Skippi pop) की 15 फीसदी इक्विटी के लिए 1 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली थी। दिलचस्प बात यह है कि इस इनवेस्टमेंट के बाद रवि काबरा के स्किपी पॉप की सेल्स 40 गुनी बढ़ गई है। ग्रोवर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में सेल्स बढ़ने की जानकारी दी है।

ग्रोवर ने बताई ‘सफलता की कहानी’

अशनीर ग्रोवर ने काबरा की कहानी को 'सबसे बड़ी सफलता की कहानी' करार दिया और कहा कि स्किप्पी एक 'बेहतरीन उत्पाद' है। शो के सभी पांचों शार्क ने काबरा के ब्रांड में निवेश किया है।


पिक्चर शेयर करते हुए लिखा, “Shark Tank के बाद @skippiicepops के फाउंडर रवि @ravikabra के साथ मिलकर अच्छा लगा। स्किपी पॉप बहुत अच्छा उत्पाद है और यह शार्क टैंक इंडिया की सफलता में से एक है। इनकी कंपनी की सेल 40 गुना बढ़ी हैl”

पांचों शार्क हैं उनसे प्रभावित

रवि काबरा अपनी पत्नी अनुजा काबरा के साथ शार्क टैंक इंडिया में आए थे और वह 5 फीसदी इक्विटी के लिए 45 लाख रुपए मांग रहे थे। हालांकि कपल को 15 फीसदी इक्विटी के बदले में 1 करोड़ रुपए मिले। उनके प्रोडक्ट से सभी लोग काफी प्रभावित थे। इसमें पांचों शार्क अशनीर ग्रोवर, अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, विनीता सिंह और नमिता थापर ने पैसा लगाया।

Shark Tank India से पैसा मिलने के बाद रवि ने एक बयान में कहा था, “शार्क टैंक इंडिया से फंडिंग हासिल करके हम खासे खुश हैं। हमारी इस धनराशि से ज्यादा इनोवेशन और भारतीय बाजार में नए फ्लेवर्स वाले प्रोडक्ट पेश करने की योजना है।”

अशनीर ग्रोवर को इस 'वाहियात प्रोडक्ट' में निवेश नहीं करने का है पछतावा! बोले- मैं हंसते-हंसते पागल हो जाऊंगा

यूजर्स ने दिए ये रिएक्शन

अशनीर की पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा है, आंत्रप्रेन्योरशिप को अगले स्तर पर ले जाइए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, एक सामान्य प्रोडक्ट लेकिन ओवर हाइप मार्केटिंग, कुछ प्रोडक्ट अच्छे नहीं है। मार्केटिंग में 10 में से 10, लेकिन प्रोडक्ट को 10 में से 5 नंबर।' वहीं कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में आग की इमोजी भी शेयर की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।