अशनीर ग्रोवर ने उदय कोटक की तारीफ की, दोनों के बीच छिड़ी है कानूनी जंग

अशनीर ग्रोवर ने एक LinkedIn पोस्ट के जवाब में कहा है कि बैंकर उदय कोटक एक बेहतर इंसान (Legend) थे

अपडेटेड Jan 30, 2022 पर 3:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अशनीर ग्रोवर और कोटक महिंद्रा के बीच जंग

फिनटेक कंपनी भारत पे (BharatPe) के को-फाउंडर (BharatPe) अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने बैंकर उदय कोटक (Uday Kotak) की जमकर सराहना की है। ग्रोवर ने कोटक को एक बेहतर इंसान (legend) कहा है। जबकि इन दोनों के बीच कानूनी विवाद उलझे हुए हैं। ग्रोवर ने एक LinkedIn पोस्ट का जवाब देते हुए कहा है कि उदय कोटक एक बेहतर इंसान थे। मुझे कोटक के साथ अपना करियर शुरू करने का सौभाग्य मिला है। और मैं आपको बता दूं कि भारत में कोई भी फाइनेंस (finance) मामले को बेहतर ढंग से नहीं समझता है और न ही करता है।

दरअसल, कम्युनिकेशन प्रोफेशनल (communications professional) राधिका बाजोरिया (Radhika Bajoria) ने एक पोस्ट किया था, जिस पर ग्रोवर ने कमेंट किया था। राधिका ने करीब एक हफ्ते पहले पोस्ट किया था। इसमें शायद ग्रोवर ने चार दिन पहले कमेंट किया है।

ग्रोवर का यह कमेंट तब बेहद खास हो जाता है, जब अशनीर ग्रोवर और उनकी माधुरी जैन ग्रोवर ने महिंद्रा बैंक के MD और CEO और उनके सीनिय मैनेजमेंट को को लीगल नोटिस भेजा था। इस नोटिस में 500 करोड़ रुपये के शेयरों को सब्सक्राइब करने से होने वाले संभावित फायदे पर जो पलीता लगा, उसकी क्षतिपूर्ति मांगी गई है। साथ ही आवेदन और लागत पर खर्च हुए 1 लाख रुपये भी चुकाने को कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक ग्रोवर और उनकी पत्नी की तरफ से रेजस्ट्रीट लॉ एडवाइजर्स के पार्टनर और फाउंडर सुमित अग्रवाल ने यह नोटिस भेजा था। इसमें आरोप लगाया गया है कि कोटक ने अंतिम समय में IPO की फाइनेंसिंग से इनकार कर दिया था।

Ashneer Grover विवाद: इंटरनल गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए स्वतंत्र ऑडिट करेगा BharatPe


इस बीच भारतपे (BharatPe) के विवाद का सामना करने के चलते अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) 31 मार्च तक छुट्टी पर हैं। वहीं उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर (Madhuri Jain Grover) जो कि 3 अरब अरब डॉलर के फिनटेक की हेड ऑफ कंट्रोल हैं, वे भी छुट्टी पर चली गई हैं। बता दें कि BharatPe का बोर्ड और बाहरी सलाहकार कंपनी के कामकाज की फोरेंसिक जांच कर रहे हैं, जिसमें अकाउंटिंग, अप्रूवल प्रोसेस, खर्चे और हायरिंग शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।