फिनटेक कंपनी भारत पे (BharatPe) के को-फाउंडर (BharatPe) अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने बैंकर उदय कोटक (Uday Kotak) की जमकर सराहना की है। ग्रोवर ने कोटक को एक बेहतर इंसान (legend) कहा है। जबकि इन दोनों के बीच कानूनी विवाद उलझे हुए हैं। ग्रोवर ने एक LinkedIn पोस्ट का जवाब देते हुए कहा है कि उदय कोटक एक बेहतर इंसान थे। मुझे कोटक के साथ अपना करियर शुरू करने का सौभाग्य मिला है। और मैं आपको बता दूं कि भारत में कोई भी फाइनेंस (finance) मामले को बेहतर ढंग से नहीं समझता है और न ही करता है।
