BharatPe के पूर्व CEO अशनीर ग्रोवर ने अपने वेंचर थर्ड यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड के लिए सीड फंडिंग में लगभग 40 लाख डॉलर जुटाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से यह जानकारी मिली है। जेडएनएल ग्रोथ फंड के नेतृत्व में फंडिंग राउंड में अनमोल सिंह जग्गी, अनिरुद्ध केडिया, विशाल केडिया सहित दो दर्जन से अधिक निवेशकों ने भाग लिया। थर्ड यूनिकॉर्न एक क्रिकेट फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म 'Crickpe' लॉन्च कर रहा है। इसका वेबसाइट अभी भी डेवलपमेंट फेज में है, लेकिन इसमें थर्ड यूनिकॉर्न द्वारा संचालित Crickpe को देखा जा सकता है।
