Ashneer Grover ने कहा- अब नानी याद आएगी, जानिए क्यों साधा BharatPe पर निशाना

भारतपे (BharatPe) ने हाल में एक थर्ड पार्टी ऑडिट में गवर्नेंस से जुड़ी खामियां सामने आने के बाद अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) से सभी टाइटिल और पद छीन लिए थे

अपडेटेड Apr 07, 2022 पर 12:46 PM
अशनीर ग्रोवर कोटक महिंद्रा बैंक के स्टाफ के साथ अभद्र भाषा के इस्तेमाल और धोखधड़ी पूर्ण कार्यों के आरोप में जनवरी में छुट्टी पर चले गए थे

Ashneer Grover : भारतपे (BharatPe) के विवादित फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने इस बार फिनटेक कंपनी के बोर्ड मेंबर्स का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा, “किसी से चाबियां छीन लेना और एक दुकान चलाना दोनों अलग-अलग स्किल हैं।”

ग्रोवर ने ट्वीट किया, “अभी, मैंने सुना कि रजनीश कुमार (Rajnish Kumar) और सुहैल समीर (Suhail Sameer) के सक्षम नेतृत्व में @bharatpeindia ने अपनी पहली तिमाही में ‘डिग्रोथ’ दर्ज की और सबसे ज्यादा कैश खर्च किया। ‘चाबी छीनना और हट्टी चलाना’ दोनों अलग-अलग स्किल हैं। अब नानी याद आएगी। असली परीक्षा बाजार में होती है और सच्चाई सामने आती है।”

भारतपे ने ग्रोवर से हाल में छीने थे सभी पद


भारतपे (BharatPe) ने हाल में एक थर्ड पार्टी ऑडिट में गवर्नेंस से जुड़ी खामियां सामने आने के बाद अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) से सभी टाइटिल और पद छीन लिए थे। कंपनी क्यूआर कोड्स के जरिये से डिजिटल पेमेंट करने में दुकानदारों को सक्षम बनाती है।

BharatPe News Updates: भाविक कोलाडिया के शेयरों को लेकर अशनीर ग्रोवर ने किया बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला

ग्रोवर कोटक महिंद्रा बैंक के स्टाफ के साथ अभद्र भाषा के इस्तेमाल और धोखधड़ी पूर्ण कार्यों के आरोप में जनवरी में छुट्टी पर चले गए थे। अशनील ग्रोवर ने सुहैल समीर पर उन्हें ऑफिस से हटाने के लिए इनवेस्टर्स को बहकाने का आरोप लगाया था।

भारतपे ने ग्रोवर की पत्नी पर भी की कार्रवाई 

भारतपे ने पहले ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन (Madhuri Jain) को निकाला, जिसके बाद ग्रोवर ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कंपनी ने फर्जी वेंडर बनाकर कंपनी के फंड के दुरुपयोग से लेकर पैसे की हेराफेरी और कंपनी के खर्च खाते को खुद को अमीर बनाने में इस्तेमाल करने जैसे आरोप में ग्रोवर से कोफाउंडर और अन्य टाइटल छीन लिए थे।

शार्क टैंक इंडिया में जज बनकर सुर्खियों में आए थे ग्रोवर

ग्रोवर छह अन्य वेंचर कैपिटलिस्ट के साथ रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जज के रूप में नजर आने के बाद खासे सुर्खियों में आ गए थे। उन्हें शो पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय “शार्क” के रूप में जाना जाता है। उनकी पंचलाइनों और कमेंट्स पर आधारित मीम्स की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई थी।

उन्होंने शो पर कई बार बेहद तीखी टिप्पणियां कीं। एक मौके पर, उन्होंने एक कंटेस्टेंट से कहा कि उन्होंने इतना खराब प्रोडक्ट कभी नहीं देखा, जो आप दिखा रहे हो। उनकी शो पर बोली गई एक लाइन – ये सब दोगलापन है- खासी चर्चा में रही। इस पर बड़ी संख्या मीम बने थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।