Get App

Ashneer Grover ने कहा- अब नानी याद आएगी, जानिए क्यों साधा BharatPe पर निशाना

भारतपे (BharatPe) ने हाल में एक थर्ड पार्टी ऑडिट में गवर्नेंस से जुड़ी खामियां सामने आने के बाद अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) से सभी टाइटिल और पद छीन लिए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2022 पर 12:46 PM
Ashneer Grover ने कहा- अब नानी याद आएगी, जानिए क्यों साधा BharatPe पर निशाना
अशनीर ग्रोवर कोटक महिंद्रा बैंक के स्टाफ के साथ अभद्र भाषा के इस्तेमाल और धोखधड़ी पूर्ण कार्यों के आरोप में जनवरी में छुट्टी पर चले गए थे

Ashneer Grover : भारतपे (BharatPe) के विवादित फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने इस बार फिनटेक कंपनी के बोर्ड मेंबर्स का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा, “किसी से चाबियां छीन लेना और एक दुकान चलाना दोनों अलग-अलग स्किल हैं।”

ग्रोवर ने ट्वीट किया, “अभी, मैंने सुना कि रजनीश कुमार (Rajnish Kumar) और सुहैल समीर (Suhail Sameer) के सक्षम नेतृत्व में @bharatpeindia ने अपनी पहली तिमाही में ‘डिग्रोथ’ दर्ज की और सबसे ज्यादा कैश खर्च किया। ‘चाबी छीनना और हट्टी चलाना’ दोनों अलग-अलग स्किल हैं। अब नानी याद आएगी। असली परीक्षा बाजार में होती है और सच्चाई सामने आती है।”

भारतपे ने ग्रोवर से हाल में छीने थे सभी पद

भारतपे (BharatPe) ने हाल में एक थर्ड पार्टी ऑडिट में गवर्नेंस से जुड़ी खामियां सामने आने के बाद अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) से सभी टाइटिल और पद छीन लिए थे। कंपनी क्यूआर कोड्स के जरिये से डिजिटल पेमेंट करने में दुकानदारों को सक्षम बनाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें