BharatPe के CEO समीर सुहैल वेंचर कैपिटल फंड शुरू करेंगे, जानिए क्या है प्लान

सुहैल समीर वैसे तो BharatPe के CEO पद से इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन स्ट्रैटेजिक एडवाइजर के तौर पर वह कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे। फिलहाल नलिन नेगी को BharatPe का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है

अपडेटेड Jan 03, 2023 पर 4:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Suhail Sameer अगस्त 2020 में प्रेसिडेंट के रूप में BharatPe से जुड़ने से पहले आरपी संजीव गोयनका ग्रुप के एफएमसीजी बिजनेस के सीईओ थे

BharatPe News: फिनटेक कंपनी भारतपे (BharatPe) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सुहैल समीर 7 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा देकर एक वेंचर कैपिटल फंड शुरू करेंगे। वेंचर कैपिटल फंड शुरुआती लेवल पर स्टार्टअप्स कंपनियों में निवेश करके मुनाफा बनाते हैं। समीर ने मनीकंट्रोल को बताया, "तीन दोस्त मिलकर VC फंड शुरू करेंगे। अभी मैं बाकी लोगों का नाम नहीं बता सकता हूं। हमने पहले ही मैनेजमेंट एंटिटी बनाने के लिए आवेदन कर दिया है। एकबार इसकी मंजूरी मिलकर तो हम अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड (AIF) लाइसेंस के लिए आवेदन करेंगे।"

समीर ने आगे बताया, "फंड साइज पर अभी फैसला नहीं हुआ है। हम चाहते हैं कि अपने फंड में हम सबसे बड़े इनवेस्टर्स हों।" समीर के मुताबिक, यह ट्रेडिशनल VC फंड से अलग होगा। ट्रेडिशनल VC फंड में आमतौर पर पार्टनर्स 2% निवेश करते हैं और बाकी पैसा लिमिटेड पार्टनर्स से जुटाते हैं। समीर जो वेंचर कैपिटल फंड बना रहे हैं वह कंज्यूमर ब्रांड्स, कंज्यूमर टेक स्टार्टअप्स और फिन टेक कंपनियों में निवेश करेगा।

BharatPe से पूरी तरह नहीं निकले हैं सुहैल समीर


सुहैल समीर वैसे तो BharatPe के CEO पद से इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन स्ट्रैटेजिक एडवाइजर के तौर पर वह कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे। फिलहाल नलिन नेगी को BharatPe का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है।

2 जनवरी को लिंक्डइन के एक पोस्ट में समीर ने साल 2023 के रेज्योलूशन में लिखा था कि "वह फाउंडर्स के सपनों को पूरा करने के लिए लगातार निवेश करते रहेंगे। 20 नए फाउंडर टीम में निवेश। एक फंड बनाना जिसके बारे में मैं पिछले कुछ सालों से सोच रहा हूं।"

इसके साथ ही समीर ने 1000 किलोमीटर चलने, 52 किताबें पढ़ने और काम के अलावा 6 देश घूमने का रेज्योलूशन लिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।