Get App

मैं तुझे मीटिंग के बाद बाहर बताता हूं... अशनीर ग्रोवर का दावा- BharatPe के AGM में उन्हें धमकाया गया था

अशनीर ग्रोवर ने 3 जनवरी को भेजे लेटर में यह भी लिखा गया है कि 315 करोड़ रुपए के 7880 इक्विटी शेयर कंपनी के 4 अहम अधिकारियों को दिया गया है। इनमें चेयरमैन रजनीश कुमार, फाउंडर शाश्वत नकरानी, कंपनी का CEO पद छोड़ने वाले सुहैल समीर और जनरल काउंसिल सुमीत सिंह शामिल हैं। ये शेयर इन अधिकारियों को ESOP के तहत दिए गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2023 पर 9:30 PM
मैं तुझे मीटिंग के बाद बाहर बताता हूं... अशनीर ग्रोवर का दावा- BharatPe के AGM में उन्हें धमकाया गया था
अशनीर ग्रोवर के इस लेटर के मुताबिक, BharatPe की सालाना आम बैठक जल्दी-जल्दी में बुलाई गई थी। बैठक में कंपनी की वित्तीय सेहत से जुड़े सवालों का कोई जवाब भी नहीं दिया गया था

BharatPe News: फिनटेक कंपनी भारतपे के बोर्ड को अशनीर ग्रोवर ने एक लेटर भेजकर आरोप लगाया है कि कंपनी की सालाना बैठक (AGM) में उन्हें धमकाया गया था। यह बैठक 31 दिसंबर को हुई थी। BharatPe के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर का दावा है कि बैठक में कंपनी के जनरल काउंसिल ने उन्हें धमकी दी। इस बैठक में कंपनी के चेयरमैन रजनीश कुमार और दूसरे बड़े निवेशक शामिल नहीं थे। अशनीर ग्रोवर ने अपने लेटर में लिखा है कि इससे पता चलता है कि कंपनी को चलाने वाले कितनी गंभीरता से काम कर रहे हैं।

अशनीर ग्रोवर ने 3 जनवरी को यह लेटर BharatPe के बोर्ड को भेजा है। मनीकंट्रोल ने भी यह लेटर देखा है। इसमें यह भी लिखा गया है कि 315 करोड़ रुपए के 7880 इक्विटी शेयर कंपनी के 4 अहम अधिकारियों को दिया गया है। इनमें चेयरमैन रजनीश कुमार, फाउंडर शाश्वत नकरानी, कंपनी का CEO पद छोड़ने वाले सुहैल समीर और जनरल काउंसिल सुमीत सिंह शामिल हैं। ये शेयर इन अधिकारियों को ESOP (एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत दिए गए हैं।

अशनीर ग्रोवर ने अपने लेटर में लिखा है, "चेयरमैन के तौर पर सुमीत ने पक्षपातपूर्ण तरीके से यह बैठक बुलाई और मुझे धमकी दे रहे थे कि मैं तुझे मीटिंग के बाद बाहर देखता हीं। यह साफ धमकी थी। बिल्कुल इसी तरह फरवरी 2022 में रजनीश कुमार के घर पर भाविक कोलाडिया ने मुझे धमकी दी थी।"

इस लेटर के मुताबिक, BharatPe की सालाना आम बैठक जल्दी-जल्दी में बुलाई गई थी। बैठक में कंपनी की वित्तीय सेहत से जुड़े सवालों का कोई जवाब भी नहीं दिया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें