Get App

BharatPe ने अशनीर ग्रोवर से कहा- 'गलत जानकारी और आरोप लगाना बंद करें, यह अशोभनीय है'

अशनीर ग्रोवर के मेल का जवाब देते हुए भारतपे कंपनी ने कहा है कि आप कंपनी के सीनियर मैनेनमेंट और उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 26, 2022 पर 2:09 PM
BharatPe ने अशनीर ग्रोवर से कहा- 'गलत जानकारी और आरोप लगाना बंद करें, यह अशोभनीय है'
भारतपे कंपनी ने अशनीर ग्रोवर पर किया पलटवार

संकट के दौर से गुजर रही फिनटेक कंपनी भारतपे (BharatPe) पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब फिनटेक में इस समय एक दूसरे पर आरोप लगाना आम बात हो गई है। कंपनी के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स के चेयरमैन रजनीश कुमार (Rajnish Kumar) और को-फाउंडर भाविक कोलाडिया (Bhavik Koladiya) पर कंपनी के गवर्नेंस के मुद्दे पर आरोप लगाए हैं। इसके बाद भारतपे ने अशनीर ग्रोवर पर पलटवार करते हुए उनके ऊपर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है और कहा है कि किसी मैनेजिंग डायरेक्टर पर इस तरह के आरोप लगाना शोभनीय नहीं है।

बता दें कि इसके पहले अशनीर ग्रोवर ने कंपनी के बोर्ड चेयरमैन रजनीश कुमार और को-फाउंडर भावुक पर उंगली उठाते हुए कहा था कि कंपनी की गर्वेनेंस रिव्यू पूरी तरह से पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर किया गया था।

अशनीर ग्रोवर पर पलटवार करते हुए भारत पे की तरफ से कहा गया है कि आप कंपनी के प्रबंधन और उनके पारिवारिक सदस्यों और प्रबंधन में शामिल उच्च अधिकारियों की पत्नियों पर गलत आरोप लगाते रहे हैं और उनके बारे में गलत जानकारियां भी फैलाते रहे हैं। आपकी तरफ से किया जाने वाल इस तरह का व्यवहार पूरी तरह से गलत और अशोभनीय है और कंपनी आपके व्यवहार पर कठोर आपत्ति करती है। हम आपसे अपील करते हैं कि इस तरह की गलत जानकारी फैलाना बंद करें। हम आपसे यही उम्मीद करते हैं।

Watch: शार्क टैंक इंडिया पर Ashneer Grover को क्यों कहनी पड़ी 'दोगलापन' वाली बात, जानिए इसकी पूरी कहानी?

इस बीच कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि अशनीर ग्रोवर किस जानकारी के बारे में गलत आरोप लगा रहे थे और न ही यह बताया कि मैनेजमेंट की पत्नियों के ऊपर किस तरह के आरोप लगाए हैं। हालांकि ग्रोवर ने आरोपों की झड़ी तब लगाई थी, जब SBI के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार पर पक्षपाती और पूर्वाग्रह (biased and prejudiced) से ग्रसित होने का आरोप लगाया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें