डिजिटल पेमेंट्स भारतपे (BharatPe) और फोनपे (PhonePe) ने अपनी कानूनी लड़ाई खत्म करने का फैसला किया है। यह कानूनी लड़ाई 'पे' ट्रेडमार्क के इस्तेमाल को लेकर चल रही थी। भारतपे के चेयरमैन रजनीश कुमार ने इस मामले पर कहा, 'यह इंडस्ट्री के लिए पॉजिटिव घटनाक्रम है। दोनों कंपनियों के मैनेजमेंट ने जिस तरह की परिपक्वता और प्रोफेशनलिज्म दिखाया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। दोनों के मैनेजमेंट ने मिलकर कानूनी विवादों को निपटाया और अब डिजिटल पेमेंट का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने में जुटे हैं।'
