भारती एयरटेल ने स्टार्टअप लैवेल नेटवर्क्स में खरीदी करीब 25% हिस्सेदारी

NaaS एंटरप्राइजेस को लगने वाली कनेक्टिविटी आवश्यकताओं पर फोकस करने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म है

अपडेटेड Jan 31, 2022 पर 6:53 PM
Airtel ने प्रेस रिलीज जारी करके Lavelle Networks में हिस्सेदारी खरीदने की जानकारी दी

टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने सोमवार को बेंगलुरु स्थित टेक्नोलॉजी स्टार्टअप लैवेल नेटवर्क्स (Lavelle Networks) में लगभग 25 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौते की घोषणा की। हालांकि अभी ये समझौता वैधानिक मंजूरी के अधीन है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "एयरटेल ( Airtel) ने एसडी-वैन स्टार्टअप लैवेल नेटवर्क्स (SD-WAN startup Lavelle Network) में करीब 25 प्रतिशत रणनीतिक हिस्सेदारी खरीदी है।" जबकि सौदे के बारे में वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया गया।

Lavelle Networks सॉफ्टवेयर-डिफाइन्ड वाइड एरिया नेटवर्क नेटवर्क्स में स्पेशलाइज है और यह उद्योग सेगमेंट की एक श्रृंखला को सेवा प्रदान करता है।

कंपनी द्वारा जारी प्रेस रिलीज में में कहा गया है, "डिजिटल-फर्स्ट इकोसिस्टम में अपने ग्राहकों की सेवा के लिए जैसे-जैसे अधिक एंटरप्राइजेस क्लाउड-आधारित अप्लीकेशंस (cloud-based applications) की ओर बढ़ते हैं, उन्हें ऑन-डिमांड और विश्वसनीय नेटवर्क कनेक्टिविटी की आवश्यकता होती है।"


परिणामस्वरूप, ऐसे सॉफ़्टवेयर डिफाइन्ड सॉल्यूशंस की मांग में वृद्धि हुई है जिनमें क्लाउड-आधारित हाइब्रिड आईटी माहौल में (cloud-based hybrid IT environment) सेवा देने की क्षमता है।

एक और सरकारी कंपनी टाटा ग्रुप की झोली में, NINL के लिए Tata Steel Long Products ने जीती बोली

एयरटेल बिजनेस का नेटवर्क एज़ ए सर्विस (Network as a Service (NaaS) एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो एंटरप्राइजेस को लगने वाली कनेक्टिविटी आवश्यकताओं पर फोकस करता है क्योंकि वे क्लाउड और डिजिटल एडॉप्शन से गुजरते हैं।

NaaS पोर्टफोलियो के तहत, एयरटेल Lavelle Networks से सॉफ्टवेयर डिफाइन्ड कनेक्टिविटी सॉल्यूशन की पेशकश करेगा और अपने प्लेटफॉर्म के हिस्से के रूप में नई खोज और प्रयोगों की एक श्रृंखला का सह-निर्माण करेगा।

एयरटेल ने कहा, "इसका उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीक और किफायती लागत (cutting edge technology and cost efficiencies)की पेशकश करके एंटप्राइजेस के लिए 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस लाना भी है।"

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।