Get App

भारती एयरटेल ने स्टार्टअप लैवेल नेटवर्क्स में खरीदी करीब 25% हिस्सेदारी

NaaS एंटरप्राइजेस को लगने वाली कनेक्टिविटी आवश्यकताओं पर फोकस करने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2022 पर 6:53 PM
भारती एयरटेल ने स्टार्टअप लैवेल नेटवर्क्स में खरीदी करीब 25% हिस्सेदारी
Airtel ने प्रेस रिलीज जारी करके Lavelle Networks में हिस्सेदारी खरीदने की जानकारी दी

टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने सोमवार को बेंगलुरु स्थित टेक्नोलॉजी स्टार्टअप लैवेल नेटवर्क्स (Lavelle Networks) में लगभग 25 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौते की घोषणा की। हालांकि अभी ये समझौता वैधानिक मंजूरी के अधीन है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "एयरटेल ( Airtel) ने एसडी-वैन स्टार्टअप लैवेल नेटवर्क्स (SD-WAN startup Lavelle Network) में करीब 25 प्रतिशत रणनीतिक हिस्सेदारी खरीदी है।" जबकि सौदे के बारे में वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया गया।

Lavelle Networks सॉफ्टवेयर-डिफाइन्ड वाइड एरिया नेटवर्क नेटवर्क्स में स्पेशलाइज है और यह उद्योग सेगमेंट की एक श्रृंखला को सेवा प्रदान करता है।

कंपनी द्वारा जारी प्रेस रिलीज में में कहा गया है, "डिजिटल-फर्स्ट इकोसिस्टम में अपने ग्राहकों की सेवा के लिए जैसे-जैसे अधिक एंटरप्राइजेस क्लाउड-आधारित अप्लीकेशंस (cloud-based applications) की ओर बढ़ते हैं, उन्हें ऑन-डिमांड और विश्वसनीय नेटवर्क कनेक्टिविटी की आवश्यकता होती है।"

परिणामस्वरूप, ऐसे सॉफ़्टवेयर डिफाइन्ड सॉल्यूशंस की मांग में वृद्धि हुई है जिनमें क्लाउड-आधारित हाइब्रिड आईटी माहौल में (cloud-based hybrid IT environment) सेवा देने की क्षमता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें