Get App

business idea start business with paras dairy earn upto rupees 3 lakh monthly

पारस डेरी (Paras Dairy) आपको बिजनेस करने का एक शानदार मौका दे रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2021 पर 10:42 PM
business idea start business with paras dairy earn upto rupees 3 lakh monthly

Business Idea: दूध ज्यादातर परिवारों में बेसिक जरूरत है और इसका बिजनेस ऐसा हो जो कभी मंदी में भी बंद नहीं होता। दूध का कारोबार हमेशा चलता है। बड़ों से लेकर बच्चों परिवार में सभी को इसकी जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप दूध के बिजनेस के साथ जुड़ना चाहते हैं तो इससे आप बंपर कमाई कर सकते हैं। इसमें डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी पारस डेरी (Paras Dairy) आपको बिजनेस करने का एक शानदार मौका दे रही है।

पारस डेरी के साथ कारोबार करने का मौका

पारस कंपनी दूध के अलावा और भी कई डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती है। मार्केट में पारस डेयरी का दूध के अलावा दही, पनीर, चीज, घी, मक्खन, मिल्क शेक समेत कई प्रोडक्ट हैं। यदि आप भी पारस कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले कंपनी की वेबसाइट https://www.parasdairy.com पर जाना होगा। वेबसाइट पर आपको पारस शॉप का एक ऑप्शन दिखेगा, यहां आपको क्लिक करना है।

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

पारस शॉप पर क्लिक करने के बाद आपको एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद उसे सबमिट करना होगा, जिसके बाद कंपनी की ओर से आपके पास फोन आएगा। हालांकि, पारस की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास सामान स्टोर करने और ऑफिस की जगह होनी चाहिए। फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास कम से कम 100 वर्ग फीट से 150 वर्ग फीट जगह होनी चाहिए।

महीने में कमा सकते हैं 2 से 3 लाख रुपये

पारस कंपनी के अलग-अलग प्रोडक्ट पर अलग-अलग मुनाफा मिलता है। यदि आप अच्छा काम करते हैं और रिहायशी एरिया में दुकान खोलते हैं तो महीने का 2 से 3 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं। बता दे कि उत्तर भारत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के करीब 5400 गांवों में पारस डेयरी अच्छा काम कर रही है। देशभर में कंपनी के कुल 7 प्लांट है, जहां से कंपनी करोड़ों का बिजनेस करती है। फ्रेंचाइजी लेने के लिए और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें