Byju's-Aakash Deal: बायजूस को सिर्फ एक हफ्ते में Blackstone को करना होगा 2000 करोड़ रुपये का पेमेंट

बायजूस ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का अधिग्रहण किया था। इस डील का 1,983 करोड़ रुपये बायजूस को इस साल जून में पेमेंट करना था। बाद में इस पेमेंट की डेडलाइन बढ़ाकर 23 सितंबर, 2022 कर दी गई

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 5:58 PM
Story continues below Advertisement
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज में बायजूस की करीब 38 फीसदी हिस्सेदारी है। पिछले साल अप्रैल में बायजूस ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज को खरीदने का ऐलान किया था।

Byju's के पास Blackstone को करीब 2000 करोड़ रुपये का पेमेंट करने के लिए सिर्फ 8 दिन का वक्त बचा है। कंपनी की फाइनेंशियल रिपोर्ट के मुताबिक, बायजूस को आकाश एजुकेशन सर्विसेज की डील के लिए यह अमाउंट ब्लैकस्टोन को चुकाना है।

फाइनेंशियल रिपोर्ट के मुताबिक, बायजूस ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का अधिग्रहण किया था। इस डील का 1,983 करोड़ रुपये बायजूस को इस साल जून में पेमेंट करना था। बाद में इस पेमेंट की डेडलाइन बढ़ाकर 23 सितंबर, 2022 कर दी गई।

मनीकंट्रोल ने इस मामले में वकीलों से बात की। वकीलों ने बताया कि अगर Byju's 23 सितंबर तक यह पेमेंट करने में नाकाम रहती है तो कंपनी को ट्रांजेक्शन पूरा करने के लिए RBI से और समय मांगनी होगी।


यह भी पढ़ें : ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के लिए जरूरी है अलग रेगुलेटर, सरकार की समिति ने दी सलाह

एक वकील ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक, किसी नॉन-रेजिडेंट (Blackstone) और रेजिडेंट (Byju's) के बीच इक्विटी इंस्ट्रूमेंट के ट्रांसफर के मामले में डेफर्ड बेसिस पर ट्रांसफर एग्रीमेंट की तारीख से 18 महीने के अंदर बायर अमाउंट का पेमेंट कर सकता है।

उन्होंने कहा, "Figures देखने से पता चलता है कि बायजूस ने ब्लैकस्टोन (Sellers) को 75 फीसदी से ज्यादा अमाउंट का पेमेंट कर दिया है। अब बायजूस को बाकी पेमेंट 23 सितंबर से पहले करना होगा। ऐसा नहीं होने पर उसे पेमेंट का समय बढ़ाने के लिए RBI से गुजारिश करनी होगी।"

इस बारे में बायजूस, आकाश और ब्लैकस्टोन को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज में बायजूस की करीब 38 फीसदी हिस्सेदारी है। पिछले साल अप्रैल में बायजूस ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज को खरीदने का ऐलान किया था।

कीब 95 करोड़ डॉलर की यह डील कैश और शेयरों में होनी है। आकाश के प्रमोटर औ ब्लैकस्टोन अपनी हिस्सेदारी बायजूस को बेचने वाले थे। इस डील के पूरा होने के बाद ब्लैकस्टोन और आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के प्रमोटर की इसमें माइनॉरिटी हिस्सेदारी रह जाएगी।

Tracxn के डेटा के मुताबिक, Blackstone ने बायजूस में भी इनवेस्ट किया है। ब्लैकस्टोन की बायजूस में करीब 0.2 फीसदी हिस्सेदारी है। ट्रांजेक्शन पूरा होने के बाद ब्लैकस्टोन को बायजूस की और एक फीसदी हिस्सेदारी मिल जाएगी, आकाश एजुकेशनल के प्रमोटर चौधरी फैमिली को कंपनी में करीब 2 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। VCCircle ने सबसे पहले जुलाई में यह खबर दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।