Get App

Byju’s ने फंड के लिए शुरू की बातचीत, TPG सहित अन्य निवेशकों से 50 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी

रिपोर्ट के अनुसार, टीपीजी और दो मिडिल ईस्टर्न सॉवरेन वेल्थ फंड्स सहित निवेश फर्मों की बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Byju’s से बातचीत चल रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि निवेशक इस डील सौदे के साथ आगे बढ़ेंगे या नहीं।

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 7:12 PM
Byju’s ने फंड के लिए शुरू की बातचीत, TPG सहित अन्य निवेशकों से 50 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी
एडटेक स्टार्टअप बायजू (Byju’s) फंड जुटाने के लिए अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म TPG सहित अन्य निवेशकों से बातचीत कर रही है।

एडटेक स्टार्टअप बायजू (Byju’s) फंड जुटाने के लिए अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म TPG सहित अन्य निवेशकों से बातचीत कर रही है। इसके तहत, 50 करोड़ डॉलर से अधिक की रकम जुटाने की तैयारी है। इस फंड से दुनिया के सबसे वैल्यूबल एडटेक स्टार्टअप को राहत मिलने की उम्मीद है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने आज गुरुवार को इस मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, टीपीजी और दो मिडिल ईस्टर्न सॉवरेन वेल्थ फंड्स सहित निवेश फर्मों की बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप बायजू से बातचीत चल रही है।

अभी चल रही है बातचीत

रिपोर्ट के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि निवेशक इस डील सौदे के साथ आगे बढ़ेंगे या नहीं। बायजू और टीपीजी ने इसे लेकर अभी रॉयटर्स के सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया है। सितंबर में करीब 22 अरब डॉलर की वैल्यू वाले ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म की लागत बढ़ रही है। कंपनी कर्मचारियों के प्रमोशन और वेतन पर भारी खर्च करती है।

बायजू ने अक्टूबर में यह भी कहा था कि वह मार्च 2023 तक प्रॉफिट हासिल करने की दिशा में 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 के मई में 45.64 अरब रुपये (552.11 मिलियन डॉलर) का घाटा दर्ज किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें