Get App

Byju’s Layoff : ई-मेल हो जाते हैं लीक, इसलिए Google Meet पर दी गई छंटनी की सूचना- सूत्र

दिलचस्प बात यह है कि किसी भी कर्मचारी को छंटनी की जानकारी ई-मेल के ज़रिए नहीं दी गई है, बल्कि उन्हें Google मीट पर कॉल करके इसकी सूचना दी गई। कर्मचारियों को नॉर्मल मैसेज भेजकर या व्हाट्सऐप कॉल के जरिए गूगल मीट ज्वाइन करने के लिए कहा गया और वहां उन्हें छंटनी की सूचना दी गई।

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 03, 2023 पर 1:52 PM
Byju’s Layoff : ई-मेल हो जाते हैं लीक, इसलिए Google Meet पर दी गई छंटनी की सूचना- सूत्र
एड-टेक फर्म बायजूस (Byju’s) ने छह महीने से भी कम समय में एक बार फिर छंटनी का ऐलान किया।

Byju’s Layoff : एड-टेक फर्म बायजूस (Byju’s) ने छह महीने से भी कम समय में एक बार फिर छंटनी का ऐलान किया। कंपनी 1,000 से 1,200 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बायजूस की इंजीनियरिंग, सेल्स, लॉजिस्टिक्स, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन टीमों के कई कर्मचारियों कों नौकरी से निकाला गया है। दिलचस्प बात यह है कि किसी भी कर्मचारी को छंटनी की जानकारी ई-मेल के ज़रिए नहीं दी गई है, बल्कि उन्हें Google मीट पर कॉल करके इसकी सूचना दी गई। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि आमतौर पर ई-मेल लीक हो जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों को नॉर्मल मैसेज भेजकर या व्हाट्सऐप कॉल के जरिए गूगल मीट ज्वाइन करने के लिए कहा गया और वहां उन्हें छंटनी की सूचना दी गई।

इंजीनियरिंग टीम से लगभग 300 कर्मचारी बर्खास्त

सूत्रों ने कहा कि इंजीनियरिंग टीम से लगभग 300 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है, जबकि लॉजिस्टिक्स टीम की कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी घटा दी गई है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि Byju’s लॉजिस्टिक्स को आउटसोर्स कर रहा है और इसलिए कंपनी ने अपने इन-हाउस लॉजिस्टिक्स टीम के आकार में 50 प्रतिशत की कमी की है।

फिर से छंटनी नहीं होने का दिया गया था भरोसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें