Get App

अमेरिकी ऐप डिवेलपर कंपनी में CEO बने Byju's के पूर्व इंटरनेशनल बिजनेस हेड

Byju's के टॉप एग्जिक्यूटिव रह चुके चेरियन थॉमस इम्पेडिंग इंक ज्वाइन करेंगे। इम्पेडिंग इंक ने कई पॉपुलर ऐप डिवेलप किए हैं। इम्पेडिंग अपने क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। इम्पेडिंग इंक के CEO के तौर पर थॉमस कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार पर फोकस करेंगे और कंपनी में ग्लोबल टैलेंट पूल को बढ़ाएंगे। थॉमस ने Byju's के अमेरिकी ऑपरेशन को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2023 पर 9:57 PM
अमेरिकी ऐप डिवेलपर कंपनी में CEO बने Byju's के पूर्व इंटरनेशनल बिजनेस हेड
चेरियन थॉमस ने Byju's के अमेरिकी ऑपरेशन को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी।

बायजूज (Byju's) के पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (इंटनरेशनल बिजनेस) चेरियन थॉमस (Cherian Thomas) ने अमेरिकी ऐप डिवेलप कंपनी  इम्पेडिंग इंक ज्वाइन किया है। इम्पेडिंग इंक (Impending Inc.) ने चेरियन को CEO नियुक्त किया है। इम्पेडिंग ने हेड्स अप ( Heads Up), क्लीयर (Clear) और क्लास्कि्स (Classics) जैसे पॉपुलर ऐप डिवेलप किए हैं। इम्पेडिंग अपने क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है।

इम्पेडिंग इंक के CEO के तौर पर थॉमस कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार पर फोकस करेंगे और कंपनी में ग्लोबल टैलेंट पूल को बढ़ाएंगे। उनके पास अलग-अलग तरह का अनुभव है। साथ ही, वह कई मोर्चों पर खुद को साबित कर चुके हैं, लिहाजा वह कंपनी में अपनी छाप छोड़ने की हरमुमकिन कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, 'इम्पेंडिंग में वह सब कुछ है, जिसे मैं एक नई कंपनी डालने की कोशिश करता। '

थॉमस ने Byju's के अमेरिकी ऑपरेशन को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी। वह Byju's से जुड़ी एजुकेशन गेमिंग फर्म ओस्मो (Osmo) के CEO के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 में 10 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा का रेवेन्यू हासिल किया था। Byju's में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे पहले थॉमस की ही नियुक्ति हुई थी। उन्होंने 2017 में हायर किया गया था। कंपनी के अंतरराष्ट्रीय संगठन को खड़ा करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

Byju's से पहले थॉमस स्टार्टअप ककंबरटाउन (Cucumbertown) के को-फाउंडर रह चुके थे, जिसे उन्होंने जापानी कारोबारी समूह कुकपैड (Cookpad) को 2016 में बेच दिया था। थॉमस गेमिंग की प्रमुख कंपनी जिंगा (Zynga) के भी शुरुआती कर्मचारियों में से एक थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें