फैंटेसी स्पोर्ट्स से जुड़ी Dream11 ने स्टार्टअप सिक्सर को खरीद लिया है। सिक्सर एक फैंटेसी क्रिकेट स्टॉक्स स्टार्टअप है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों से मनीकंट्रोल को पता चला है कि Dream11 ने स्टार्टअप को उसकी पेशकशों को बढ़ाने में मदद करने के लिए उसमें पैसा लगाया है। Dream11 द्वारा खरीद लिए जाने के बाद सिक्सर की वेबसाइट अपडेट हो गई है और उस पर यह शो होने लगा है कि Dream11 की पेरेंट कंपनी ड्रीम स्पोर्ट्स (स्पोर्टा टेक्नोलोजिज) सिक्सर की वेबसाइट और मोबाइल ऐप की मालिक है और उसे संचालित करती है। सिक्सर ऐप के यूजर्स को सिक्सर के फाउंडर अमय मखीजा की ओर से एक आधिकारिक ईमेल कम्युनिकेशन भी मिला है। इसमें कहा गया है कि सिक्सर को Dream11 ने खरीद लिया है।
