Dukaan Layoff: इस स्टार्टअप ने AI की वजह से 90% कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, सोशल मीडिया पर हुई खिंचाई

'दुकान' (Dukaan) के फाउंडर और सीईओ सुमित शाह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि उनकी कंपनी में वर्कफोर्स के 90 फीसदी कर्मचारियों की जगह आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) ने ले ली है। जैसे ही सुमित का यह ट्वीट फेमस हुआ सोशल मीडिया और ट्विटर पर कई सारे यूजर्स ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी आलोचना करते हुए लिख रहे हैं कि इस फैसले से कर्मचारियों की जिंदगी पर असर पड़ता है

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 2:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'दुकान' (Dukaan) के फाउंडर और सीईओ सुमित शाह को इन दिनों ट्विटर पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Dukaan Layoff: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'दुकान' (Dukaan) के फाउंडर और सीईओ सुमित शाह को इन दिनों ट्विटर पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल सुमित शाह को इन आलोचनाओं का सामना अपने एक ट्वीट की वजह से करना पड़ रहा है। सुमित शाह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि उनकी कंपनी में वर्कफोर्स के 90 फीसदी कर्मचारियों की जगह आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) ने ले ली है। जैसे ही सुमित का यह ट्वीट फेमस हुआ सोशल मीडिया और ट्विटर पर कई सारे यूजर्स ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी आलोचना करते हुए लिख रहे हैं कि इस फैसले से कर्मचारियों की जिंदगी पर असर पड़ता है।

इस वजह से सुमित शाह को उठाना पड़ा

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'दुकान' (Dukaan) के फाउंडर और सीईओ सुमित शाह ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि यह कठिन फैसला प्रोफिट बढ़ाने के लिहाज से लेना पड़ा है। आगे सुमित शाह ने बताया कि इस फैसले के बाद अब उनके प्लेटफॉर्म पर रेस्पॉन्स टाइम दो घंटे से घट कर तीन मिनट हो गया है। वहीं कस्टमर केयर हेल्प से जुड़ी लागत भी लगभग 85 फीसदी तक कम हो गई है।

क्या ट्वीट किया शाह ने


सुमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि इस एआई चैटबॉट के कारण हमें अपनी 90 प्रतिशत सपोर्ट टीम को हटाना पड़ा। हालांकि यह कठिन था लेकिन करना जरूरी था। शाह ने कहा, "इकोनॉमी की स्थिति को देखते हुए, स्टार्टअप यूनिकॉर्न बनने की कोशिश के बजाय प्रोफिट बनाने पर फोकस कर रहे हैं। हम भी ऐसा ही कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस सफाई से प्रभावित नहीं हुए। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि यह उन लोगों की बेइज्जती है जिनको नौकरी से निकाल दिया गया है।

क्या कहा ट्विटर यूजर्स ने

इस छंटनी की घोषणा के तरीके की आलोचना करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "वह उसी खुशी के साथ लोगों को नौकरी से निकालने की बात कर रहे हैं जैसे एक बच्चे को आइसक्रीम का डबल स्कूप मिलने के बाद होती है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि हम जल्द ही केवल मशीनों के साथ बात करने और मशीनों के लिए जीने के युग में रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।