Dukaan Layoff: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'दुकान' (Dukaan) के फाउंडर और सीईओ सुमित शाह को इन दिनों ट्विटर पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल सुमित शाह को इन आलोचनाओं का सामना अपने एक ट्वीट की वजह से करना पड़ रहा है। सुमित शाह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि उनकी कंपनी में वर्कफोर्स के 90 फीसदी कर्मचारियों की जगह आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) ने ले ली है। जैसे ही सुमित का यह ट्वीट फेमस हुआ सोशल मीडिया और ट्विटर पर कई सारे यूजर्स ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी आलोचना करते हुए लिख रहे हैं कि इस फैसले से कर्मचारियों की जिंदगी पर असर पड़ता है।
