Get App

Dunzo ने फिर टाला बकाया सैलरी का पेमेंट, अब अक्टूबर के पहले हफ्ते में भुगतान का वादा

नकदी संकट से जूझ रही फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी स्टार्टअप डंजो ने अपने पूर्व एंप्लॉयीज से कहा है कि उनकी बकाया सैलरी का भुगतान अब अक्टूबर के पहले हफ्ते में हो सकेगा। स्टार्टअप का कहना है कि कंपनी इनवेस्टर्स से पूंजी जुटाने में नाकाम रही, इसलिए भुगतान में और देरी होगी। इससे पहले स्टार्टअप ने 4 सितंबर तक एंप्लॉयीज की बकाया राशि का भुगतान करने का वादा किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2023 पर 10:15 PM
Dunzo ने फिर टाला बकाया सैलरी का पेमेंट, अब अक्टूबर के पहले हफ्ते में भुगतान का वादा
Dunzo ने मौजूदा एंप्लॉयीज को मेल भेजकर कहा है कि उन्हें 4 सितंबर को अगस्त की सैलरी मिल जाएगी।

नकदी संकट से जूझ रही फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी स्टार्टअप डंजो (Dunzo) ने अपने पूर्व एंप्लॉयीज से कहा है कि उनकी बकाया सैलरी का भुगतान अब अक्टूबर के पहले हफ्ते में हो सकेगा। स्टार्टअप का कहना है कि कंपनी इनवेस्टर्स से पूंजी जुटाने में नाकाम रही, इसलिए भुगतान में और देरी होगी।

इससे पहले स्टार्टअप ने 4 सितंबर तक एंप्लॉयीज की बकाया राशि का भुगतान करने का वादा किया था।

डंजो ने अपने पूर्व एंप्लॉयीज को 30 अगस्त को भेजी गई ईमेल में कहा है, 'हम इस देरी के लिए माफी चाहते हैं। आपको अपनी बकाया राशि जल्द से जल्द मिले, यह सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृपया इस बात का भरोसा रखें कि हम इस दिशा में हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि अब और देरी नहीं होगी।'

अक्टूबर की समयसीमा के साथ ही बकाया सैलरी के भुगतान के लिए डंजो ने दूसरी बार एक्सटेंशन लिया है। कंपनी ने जब 3 जुलाई को सैलरी पर रोक लगाने का फैसला किया था, तो उसने 20 जुलाई तक सभी बकाया राशि का भुगतान करने का वादा किया था। जुलाई में बकाया राशि का भुगतान करने में नाकाम रहने पर कंपनी ने 4 सितंबर की तारीख तय की थी और इंसेंटिव के तौर पर बकाया सैलरी पर ब्याज भी देने का वादा किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें