Get App

Byju's ने अर्जुन मोहन को बनाया इंडिया बिजनेस का नया CEO, मृणाल मोहित ने दिया इस्तीफा

दुनिया की सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली एडटेक कंपनी बायजूज (Byju's) ने अर्जुन मोहन (Arjun Mohan) को अपने इंडिया बिजनेस का नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। वह मृणाल मोहित की जगह लेंगे, जो अभी तक कंपनी के इंडिया बिजनेस को देख रहे थे। अर्जुन मोहन इसी साल जुलाई में बायजूज से उसके इंटरनेशनल बिजनेस के सीईओ के तौर पर जुड़े थे

Vikrant singhअपडेटेड Sep 20, 2023 पर 4:25 PM
Byju's ने अर्जुन मोहन को बनाया इंडिया बिजनेस का नया CEO, मृणाल मोहित ने दिया इस्तीफा
मोहन इससे पहले भी Byju's के साथ करीब 11 सालों तक काम कर चुके हैं

दुनिया की सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली एडटेक कंपनी बायजूज (Byju's) ने अर्जुन मोहन (Arjun Mohan) को अपने इंडिया बिजनेस का नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। वह मृणाल मोहित की जगह लेंगे, जो अभी तक कंपनी के इंडिया बिजनेस को देख रहे थे। कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) इसके ग्रुप सीईओ बने रहेंगे। अर्जुन मोहन इसी साल जुलाई में बायजूज से उसके इंटरनेशनल बिजनेस के सीईओ के तौर पर दोबारा जुड़े थे। बायजूज में आने से पहले अर्जुन मोहन, एडटेक कंपनी अपग्रेड के सीईओ थे।

बता दें कि अर्जनु मोहन इससे पहले भी Byju's के साथ करीब 11 सालों तक काम कर चुके हैं। हालांकि बाद में वह रोनी स्क्रीवाला की अगुआई वाली फर्म अपग्रेड (UpGrad) में उसके इंडिया बिजनेस के सीईओ के तौर पर चले गए। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपग्रेड से इस्तीफा दिया था।

बायजूज ने अर्जुन मोहन पर यह भरोसा ऐसे समय जताया है, जब कंपनी कई वित्तीय और कारोबारी से जूझ रही है। कंपनी समय अपनी लीडरशिप को मजबूत करने और कारोबार को सुव्यवस्थित करने में लगी हुई है। Byju's ने बुधवार 20 सितंबर को जारी एक बयान में कहा है कि मृणाल मोहित व्यक्तिगत कारणों से कंपनी छोड़ रहे हैं।

मोहित पिछले साल मई से कंपनी के इंडिया बिजनेस की अगुआई कर रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें