Get App

Yearender 2023: बाकी एडुटेक स्टार्टअप्स पर भी दिखा Byju’s के संकट का असर

कोविड महामारी के दौरान यानी 2022 के शुरू तक ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म बायजूज (Byju’s) ने निवेशकों को एडुटेक सेक्टर में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इस कंपनी में निवेश नहीं कर सकने वाले वेंचर कैपिटल फंड ऐसी दूसरी कंपनियों में भी निवेश करना चाहते थे और जिनके पास महंगे वैल्यूएशन वाली ऐसी कंपनियों के शेयर पहले से थे, वे अपना निवेश बढ़ाना चाह रहे थे, ताकि उन्हें बेहतर रिटर्न मिल सके। हालांकि, इस साल कहानी पलट गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2023 पर 8:39 PM
Yearender 2023: बाकी एडुटेक स्टार्टअप्स पर भी दिखा Byju’s के संकट का असर
बायजूज को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है, उसका असर अब पूरे भारतीय एडुटेक सेक्टर पर देखने को मिल रहा है।

कोविड महामारी के दौरान यानी 2022 के शुरू तक ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म बायजूज (Byju’s) ने निवेशकों को एडुटेक सेक्टर में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इस कंपनी में निवेश नहीं कर सकने वाले वेंचर कैपिटल फंड ऐसी दूसरी कंपनियों में भी निवेश करना चाहते थे और जिनके पास महंगे वैल्यूएशन वाली ऐसी कंपनियों के शेयर पहले से थे, वे अपना निवेश बढ़ाना चाह रहे थे, ताकि उन्हें बेहतर रिटर्न मिल सके। बायजूज इंडियन एडुटेक के लिए पोस्टर बॉय की भूमिका में थी।

हालांकि, कोरोना खत्म होने के बाद कहानी ने यू-टर्न ले लिया। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर में ऑफलाइन क्लास फिर से शुरू हो गई और माहौल पूरी तरह से बदल गया। इसके बाद एडुटेक कंपनियों के पास अपनी परफॉर्मेंस को बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गई।

दरअसल, कोविड के बाद इन एडुटेक कंपनियों के कोर बिजनेस में सुस्ती आ गई थी। हालांकि, बायजूज ने बदलते समय के हिसाब से कदम बढ़ाने की कोशिश की और देशभर में ट्यूशन सेंटर खोलने के लिए 20 करोड़ डॉलर खोलने का वादा किया, लेकिन कई ऐसी चीजें हुईं, जिसका अंदाजा कंपनी को भी नहीं था। अगर 2022 कंपनी के लिए मुश्किल भरा साल था, तो 2023 कंपनी के लिए उससे भी काफी बुरा साबित हुआ।

कैसे बदले हालात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें